बुटवल

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
बुटवल का दृष्य

बुटवल, दक्षिण-पश्चिम नेपाल के पहाडी व तराई क्षेत्र के बीच का प्रमुख शहर है। भारत की तरफ से सड़क मार्ग से नेपाल जाने के लिये इसी कस्बे से होकर प्रवेश करना पड़ता है। अत: इसे नेपाल के एक प्रवेशद्वार जैसा मान सकते हैं।

यह शहर तिनउ नदी के किनारे स्थित है। बुटवल लुम्विनी अञ्चल का मुकाम होने के के अलावा इस क्षेत्रका सबसे बडा वाणिज्य केन्द्र भी है । अंग्रजो के साथ नेपाल की लड़ाई में जीत का प्रतीक जितगढी किला इस शहर के उपरकी चोटी पर है । बुटवल, नेपाल के रूपनदेही जिले में आता है। यहाँ से भैरहवा २२ किमी तथा काठमाण्डू लगभग २५० किमी दूर है।

[संपादित करें] शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, संचार

यहाँ 'बुटवल बहुमुखी कैम्पस', 'तिलोतमा बहुमुखी क्याम्पस' व 'वुटवल वाणीज्य क्याम्पस' के अलावा बहुत से उच्च माध्यामिक विद्यालय, माध्यामीक विद्यालय भी हैं। लुम्विनी अञ्चल अस्पताल, सिदार्थ बाल अस्पताल के अलावा बहुतसे स्वास्थ्य सँस्था इस शहर में है। यहाँ पर लोकल फोन, एस टि डी, आइ एस डि, प्री पेड, पोष्टपेड मोवाइल, इमेल इन्टरनेट उपलब्ध है। बुटवल, नेपाल का प्रमुख महेन्द्र राजमार्गउत्तर-दक्षिण सिदार्थ राजमार्ग का मिलनविन्दु है । यहाँ से देश के हर हिस्से मे जाने के लिए यातायात साधान उपलब्ध है। साथ साथ यह लुम्वीनी, गण्डकी, व धवलागीरी अञ्चल के पाहडी जिलोँका प्रमुख सप्लाइ प्वाइन्ट भी है। नगर व जिले के अन्दरूनी यातायात के लिए कई पक्की-कच्ची नई सडक बन रहे है । पर्यटको को रहने के लिए पाँच-सात अच्छे होटल भी बुटवल में हैं ।

[संपादित करें] टिप्पणियाँ

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ