बीजाणु
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
बीजाणु (spore) जनन-संरचना है। यह प्रकीर्णन के लिये तथा विषम परिस्थितियों में भी दीर्घकाल तक जीवित रहने के लिये अनुकूलित है। बीजाणु बहुत से जीवाणु, पादप, एल्गी, कवक तथा कुछ प्रोटोजोआ आदि के जीवनचक्र का महत्वपूर्ण भाग है।
बीजाणुओं और बीजों में मुख्य अन्तर उनके प्रकीर्णक ईकाइयों (dispersal units) में होता है। बीजों में संचित भोज्यस्रोतों की तुलना में बीजाणुओं में बहुत कम भोज्यस्रोत संचित होता है।