बिरसा प्रौद्योगिकी संस्थान, सिंदरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

बिरसा प्रौद्योगिकी संस्थान, सिंदरी (लघु रूप: बीआईटी सिंदरी) (पूर्व नाम: बिहार प्रौद्योगिकी संस्थान, सिंदरी) सिंदरी, झारखंड, भारत में स्थित में एक प्रौद्योगिकी कॉलेज है। यह धनबाद से 27किमी दूर है और झारखंड का एकमात्र सरकारी प्रौद्योगिकी संसथान है। कॉलेज में ए॰आई॰सी॰टी॰ई द्वारा स्वीकृत स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट डिग्रियाँ कराई जाती हैं।

संसथान प्रशासनिक और आर्थिक रूप से झारखंड सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चलाया जाता है। शैक्षिक रूप से संसथान विनोबा भावे विश्वविद्यालय से संबद्ध है। परीक्षाओं का संचालन और डिग्री प्रदान करने का कार्य विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है।

कुछ परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक से धन प्राप्त हुआ है। परिसर धनबाद से सड़क और रेल द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।