बाहुबली: द बिगनिंग (2015)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(बाहुबली (फ़िल्म) से अनुप्रेषित)
बाहुबली : द बिगनिंग

पोस्टर
निर्देशक एस॰एस॰ राजामौली
पटकथा
कहानी वी॰ विजयेन्द्र कुमार
निर्माता
  • के राघवेंद्र राव
  • शोबू यर्लागद्दा
  • प्रसाद देवीनेनी[1]
अभिनेता
छायाकार के॰के॰ सेंथिल कुमार
वितरक अर्का मीडिया वर्क्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 10 जुलाई 2015 (2015-07-10)
लम्बाई

159 मिनट

  • 158 मिनट (तेलुगू)
  • 159 मिनट (तमिल)
देश भारत
भाषायें
लागत ₹180 करोड़[2]
कुल कारोबार ₹650 करोड़

बाहुबली: द बिगनिंग तेलुगू और तमिल भाषाओं में बनी एक भारतीय फ़िल्म है। यह हिन्दी, मलयालम व कुछ विदेशी भाषाओं में भी बनी है तथा इसे 10 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में दिखाया गया। इसे एस॰एस॰ राजामौली ने निर्देशित किया है। प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया ने मुख्य किरदार निभाए हैं। इसमे रम्या कृष्णन, सत्यराज, नासर, आदिवि सेश, तनिकेल्ल भरनी और सुदीप ने भी कार्य किया है। फ़िल्म की कुछ खास बातों में से एक रही इस फिल्म में चित्रित कालकेय कबीले द्वारा बोली जाने वाली "किलिकिलि" नामक एक कृत्रिम भाषा जिसका निर्माण मधन कर्की ने लगभग 750 शब्दों और 40 व्याकरण के नियमों द्वारा किया। भारतीय फ़िल्म के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी फ़िल्म के लिए एक नई भाषा का निर्माण किया गया हो।[3] यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई , तथा वर्ष 2015 की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।

सारांश[संपादित करें]

भारत के प्राचीन साम्राज्यों में से एक माहिष्मती, की रानी शिवागामी, एक विशाल जलप्रपात के निकट की मांद से एक शिशु को गोद लिए बाहर आती है। वह बड़ी निडरता से अपने पीछा करते सिपाहियों को मार डालती है और शिशु की रक्षा खातिर स्वयं के प्राण बलिदान देती है। ऐन समय पर, स्थानीय ग्रामीण पानी में डूबी रानी की ऊपर उठी बांह में शिशु को देख लेते हैं और उस बच्चे को सुरक्षित बचा लेते हैं।

इस तरह रानी पर्वत की ऊँचाई से गिरते जलप्रपात में डूब कर विलीन होती है। सांगा एवं उसके पति उस शिशु का नाम शिवा रखते हैं और अपने बालक समान ही परवरिश करते हैं। गुजरते समय के साथ शिवा एक बलवान युवक के रूप में बड़ा होता है जिसकी आकांक्षा पर्वत चढ़ने की रहती है और कई बार की वह नाकाम प्रयत्न करता है। एक रोज उसे जलप्रपात में बहते हुए किसी युवती का मुखौटा मिलता है। उस युवती की पहचान ढूंढने की चाह में, वह पुनः पर्वत चढ़ाई का प्रयास करता है और आखिरकार वह सफल भी होता है।

जलप्रपात के शिखर पर, शिवा उस मुखौटे की मालिक अवनतिका को खोज निकालता है, एक विद्रोही योद्धा जिसका दल गुरिल्ला पद्धति के जरिए माहिष्मति साम्राज्य के राजा भल्लाल देव/पल्लवाथेवान के विरुद्ध युद्ध लड़ रहा है। दल का लक्ष्य है कि वे पूर्व महारानी देवसेना को छुड़ाए जिन्हें राजमहल में गत २५ वर्षों से ज़जीरों में जकड़ रखा है। और यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अवनतिका को सौंपी गई है। अवनतिका को शिवा की यह बात सुन प्रेम होता है कि वह इस जलप्रपात की तमाम मुश्किलों पर चढ़ाई करता हुआ सिर्फ उसके लिए आया है। शिवा अब इस अभियान को अपने जिम्मे लेने का वचन देता है और छिपते-छुपाते हुए माहिष्मति में प्रवेश कर देवसेना को कैद से मुक्त कराता है। शिवा उसे छुड़ा लाता है और साथ लेकर भाग निकलता है मगर जल्द ही राजा का शाही गुलाम कट्टप्पा, जिन्हें बेहतरीन युद्धकौशल के लिए जाना जाता है, उसके पीछे पड़ता है। मगर घात लगाए भद्रा, भल्लाल देव का पुत्र, अचानक ही शिवा के सर पर वार करता है, मगर कटप्पा अपने शस्त्र गिरा देता है जब उसे मालूम होता है कि शिवा असल में माहेन्द्र बाहुबली है, दिवंगत राजा अमरेंद्र बाहुबली का पुत्र।

फिर यहां भूतकाल में हुए राजा अमरेंद्र बाहुबली की विगत घटनाओं का उल्लेख होता है। अमरेंद्र की माता की मृत्यु उसके जन्म पश्चात होती है, जबकि पिता उससे काफी पूर्व ही गुजर चुके होते हैं। शिवागामी अपने अंगरक्षक कटप्पा के सहयोग से नए राजा चुने जाने तक साम्राज्य के शासन की बागडोर संभालती है। वह अमरेंद्र बाहुबली तथा भल्लाल देव को समान रूप से परवरिश देती है, उन्हें कला, विज्ञान, छल-विद्या, राजनीति और युद्ध कला जैसे कई विद्याओं एवं प्रशिक्षण में पारंगत किया जाता है, मगर दोनों में ही साम्राज्य के शासन की अभिलाषा भिन्न रहती है। जहाँ अमरेंद्र बाहुबली का लोगों के प्रति उदारवादी व्यवहार है तो भल्लाल देव बेहद कठोर हैं और अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए हर संभव निष्ठुरता बरतते हैं, यहां तक कि वह बाहुबली की हत्या भी करा देते हैं।

जब माहिष्मति को शत्रु कालाकेयास द्वारा युद्ध की चुनौती मिलती है, शिवागामी वचन देती है कि जो कोई भी कालाकेयास के राजा का सिर काटकर लाएगा उसे नया राजा बना दिया जाएगा और इस तरह दोनों नातिनों के बीच बराबरी से युद्ध साधनों के बंटवारे का आदेश दिया जाता है। लेकिन भल्लाल देव के अपाहिज पिता, बिज्जाला देव, छल-प्रपंच द्वारा भल्लाल को अधिक से अधिक युद्ध साधन मुहैया कराता है। युद्ध में जब माहिष्मति एक दफा असफल होकर अपना अंत समझ लेती है, अमरेंद्र अपने सैनिकों को उसके साथ मृत्यु से ही लड़ने को पुनः प्रेरित करता है और शत्रुओं को कुचलकर युद्ध समाप्त करता है। मगर भल्लाल देव पहले ही कालाकेया के राजा का वध कर देता है, शिवागामी बतौर नये शासक के रूप में अमरेंद्र बाहुबली का चयन उसके युद्ध में श्रेष्ठता और नेतृत्वता के फैसले पर घोषणा करती है तो भल्लाल देव को उसके साहस और पराक्रम के लिए सेनानायक बनाती है।

इस पूर्व घटनाओं के बाद, जब राजा अमरेंद्र के बारे में प्रश्न किया गया, तो भावुक कटप्पा राजा के देहांत होने की बात कहता है, और कटप्पा स्वयं को ही उनकी मृत्यु का जिम्मेदार बताता है।

भूमिकाएँ[संपादित करें]

  • प्रभास — शिवडु उर्फ माहेन्द्र बाहुबली एवं अमरेंद्र बाहुबली की भूमिका में
  • राणा डग्गुबती — भल्लाल देव/पल्लवाथेवान
  • अनुष्का शेट्टी — महारानी देवसेना
  • तमन्ना भाटिया — अवन्तिका, एक विद्रोही योद्धा और शिवा की प्रेयसी
  • रमैया कृष्णन — शिवागामी, शिवा की पालक माता
  • सत्यराज — कट्टप्पा, राज अंगरक्षक
  • नास्सर — बिज्जालादेव, भल्लाल देव के अपाहिज पिता
  • रोहिणी — सांगा
  • तन्नीकेला बहारणी — स्वामीजी
  • अदिवि शेष — भद्रा, भल्लाल देव का पुत्र
  • प्रभाकर — राजा कालाकेया
  • राकेश वैर्रे -भल्लाल देव का मित्र
  • तेजा काकुमनु - साकेथुडु
  • भरानी -मर्थण्डा
  • सुब्बार्या शर्मा
  • अदात्या - राज गुरू
अतिथि भूमिका
  • सुदीप — असलम ख़ान
  • एस. एस. राजामौली — क्रेता
  • नोरा फ़तेही — नृतक, हरे रंग के परिधान में।[4]
  • स्कार्लेट मेलिश विल्सन — नृतक, केसर रंग के परिधान में।[5]
  • स्नेहा उपाध्याय — नृतक,नीले रंग के परिधान में।

निर्माण[संपादित करें]

मैं तब ७ वर्ष का रहा था जब भारत में प्राकशित अमर चित्र कथा पढ़ा करता था। इनमें किसी महानायक या सुपरहीरो के विषय नहीं होता था, लेकिन भारत से जुड़ी लोककथाओं, दंतकथाओं और ऐसे ही कई कहानियों का इसमें चित्रण किया जाता था। पर उनमें से अधिकतर कहानियाँ भारतीय इतिहास को रेखांकित करती थी। मैं महज उन राजमहलों, युद्धों, राजाओं-महाराजाओं की कहानियों को पढ़ता ही नहीं था बल्कि उन्हीं कहानियों को अपने तरीके से मेरे दोस्तों को सुनाया करता था।"

— राजामौली, फ़िल्म बाहुबली के निर्माण की प्रेरणा बताते हुए।[6]

प्रभास, राणा और अनुष्का ने इस फिल्म के लिए घर में भी काम किया और कड़ी मेहनत से प्रभास और राणा ने घुड़सवारी सीखी और तलवार से लड़ने का भी अभ्यास किया।[7] इस कारण यह फिल्म के निर्माण और प्रदर्शन में अधिक समय लगा और यह फिल्म जुलाई २०१५ में प्रदर्शित हो सकी।।[8] तमिल संस्करण के संवाद लिखने के लिए तमिल गीतकार मदन कर्की को चुना गया था।[9] उन्होंने पुराने महाकाव्यों व ऐतिहासिक फिल्मों की तर्ज पर इस फिल्म के संवादों को लिखा है।[10] फिल्म में लड़ाई के दृश्यों के प्रत्येक दृश्य को ध्यान से बनाया गया था और यह इस फिल्म के मुख्य आकर्षण हैं।[10] एक विशेष दृश्य के लिए, पीटर हेन ने 2000 लोगो और हाथियों को आसपास दिखाया है।[11] के.के. सेंथिल कुमार को फिल्म का छायांकन करने के लिए चुना गया था।[12] एस॰एस॰ राजामौली ने इस फिल्म में कालकेय कबीले द्वारा बोली जाने वाली "किलिकिलि" नामक एक भाषा बनवाई। भारतीय फ़िल्म के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी ने सिर्फ फ़िल्म में इस्तेमाल के लिए एक नई भाषा का निर्माण किया हो। इसमें कथित तौर पर 750 शब्द और 40 व्याकरण के नियम हैं।[3]

पात्र चुनाव[संपादित करें]

अनुष्का शेट्टी जो पहले भी मिर्ची (2013) में काम कर चुकीं हैं को राजमौली ने पुनः इस फिल्म के लिए चुन लिया।[13] इस फिल्म से जुडने के कारण अनुष्का के 2013 और 2014 का पूरा समय पूरी तरह से व्यस्त हो गया।.[14] इससे वे किसी अन्य फिल्म में काम नहीं कर पाई। राणा दग्गुबती को एक मुख्य नकारात्मक किरदार के रूप में चुना गया, जो संयोग से रुध्रमादेवी में भी कार्य कर चुके हैं।[15] इसके बाद सत्यराज जो तमिल फिल्मों में कार्य करते हैं, उन्हें लिया गया।[16] एक अफवाह के अनुसार श्री देवी और सुष्मिता सेन को इस फिल्म में प्रभास की माँ के रूप में लिया जाने वाला था। लेकिन राजमौली ने इस बात का खण्डन किया। इसके बाद मई 2013 में राजमौली ने सोनाक्षी सिन्हा को अनुष्का शेट्टी के स्थान पर हिन्दी संस्करण के लिए रखने से मना कर दिया। एक समाचार के अनुसार श्रुति हासन भी इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली थीं। लेकिन राजमौली ने इस बात को भी एक अफवाह कहा और कहा की मैंने उनसे किसी भी किरदार के लिए नहीं पूछा था।
कन्नड़ भाषा के एक अभिनेता सुदीप को एक छोटे लेकिन महत्वपूर्ण किरदार के लिए चुना गया। लेकिन जुलाई 2013 में चार दिन के इस काम में उनके और सत्यराज के मध्य विवाद और लड़ाई हो गई। इसके बाद पीटर हिन के साथ भी लड़ाई हो गई।[17] अप्रैल 2013 में अदिवि शेष को उनके पंजा (2011) फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार के लिए लिया गया।[18] इसके बाद रम्या कृष्णन को अगस्त 2013 में राजमाता के किरदार के लिए लिया गया।[19] इसके बाद नस्सर को एक सहायक किरदार के लिए लिया गया। 11 दिसम्बर 2013 को चरणदीप एक नकारात्मक किरदार के लिए चुने गए। उसके बाद 20 दिसम्बर 2013 में तमन्ना भाटिया को दूसरे महत्वपूर्ण किरदार के लिए लिया गया। इसके बाद राजमौली ने पवन कल्याण, एन टी रामा राव और सुनील के इस फिल्म में कार्य करने की खबर को एक आधारहीन अफवाह कहा।[20]

फिल्मांकन[संपादित करें]

करनूल में इसकी शुरुआत हुई।

फिल्म को करनूल में 6 जुलाई 2013 से फिल्माया जाना शुरू हुआ।[21] यह राजमौली की एक और फ़िल्म, एगा (2012) के लगभग एक वर्ष के पश्चात बननी शुरू हुई।[22][23][24] यहाँ इसे अगस्त 2013 तक पूरा किया गया। इसके बाद बाकी के हिस्से हैदराबाद में रामोजी फिल्म सिटी में बने।[25] 29 अगस्त तक का कार्य पूरा हो गया और 17 अक्टूबर को अगले हिस्से को बनाना शुरू किया गया, जो अक्टूबर के अंत तक समाप्त हो गया।[26] लेकिन उसके लिए जो स्थान और सेट बनाया गया था वह बारिश के कारण नष्ट हो गया।[27] उस जगह पर लगभग एक सप्ताह का काम था।[28] इसके बाद प्रभास और राणा ने एक और जगह तलाश की।[29] इसके लिए राजमौली ने सभी से इस बारे में बात की।[30] इस घटना को भी फिल्म के अंत में जोड़ा गया। इसके बाद वह लोग केरल में अगले हिस्से के निर्माण के लिए चले गए। जो 14 नवम्बर 2013 में शुरू हुआ।[31]

केरल के थ्रिसूर जिले का अथिरप्पली जलप्रपात

नवम्बर 2013 के अंत तक फिल्म का बाहर में होने वाला हिस्सा बारिश के कारण नहीं फिल्माया जा सका था।[32] इसके लिए केरल में इसका निर्माण शुरू हुआ।[33] यह 4 दिसम्बर 2013 तक समाप्त हुआ।[34] इसमें केरल के प्रसिद्ध जलप्रपात अथिरप्पिल्ली को भी दिखाया गया है।[35][36] रमौजी ने मीडिया को बताया की इस फिल्म का सबसे बड़ा हिस्सा हैदराबाद में बना है। इस फिल्म में शहर के लगभग 2000 छोटे कलाकार शामिल हुए थे जिन्होंने 23 दिसम्बर 2013 में एक मैदान में काम किया। इसके लिए वह सभी अक्टूबर 2013 से तैयारी कर रहे थे। एक सूचना में पता चला की अनाजपुर गाँव के किसान इस फिल्म को बनने से रोक रहे हैं। वह कह रहे हैं की इस फिल्म को बनाने के लिए अनिवार्य आज्ञा नहीं ली गई है।[37] इस बात को राजमौली ने नहीं माना। नए वर्ष के समय इस फिल्म के निर्माण को 2 दिनों के लिए रोक दिया गया।[38][39] इसे 3 जनवरी 2014 से शुरू किया गया। मकर संक्रांति के दौरान इस फिल्म में पुनः रुकावट आई और फिल्मांकन पुनः 16 जनवरी 2014 से शुरू हो सका। इस फिल्म ने 18 जनवरी 2014 को अपने फिल्म के निर्माण के 100 दिन पूरे किए।[40]

रामोजी फिल्म सिटी, जहाँ फ़िल्म का मुख्य हिस्सा बना था।

28 मार्च 2014 से रात के समय सारे भाग रामोजी फिल्म सिटी में ही बनाए गए।[41] 5 अप्रैल 2014 को राजमौली ने बताया की लड़ाई का आखिरी हिस्से का निर्माण ही बचा हुआ है।[42] इसके लिए एक नई तिथि तय हुई। कुछ समय के आराम के पश्चात 20 अप्रैल 2014 को पुनः कार्य शुरू हुआ।[43][44] पहले भाग के दल को मई 2014 के रामोजी फ़िल्म सिटी में कार्य करने के पश्चात उन्हें कुछ समय की आराम करने के लिए छुट्टी दी गई। उसके पश्चात राणा भी आराम के लिए छुट्टी में चले गए।[45][46] इसके पश्चात ही तमन्ना जून 2014 से दिसम्बर 2014 तक दल से जुड़ गई।[47] साथ ही सुदीप भी 7 जून 2014 को वापस दल में शामिल हो गए।[48] उनके साथ सत्यराज भी शामिल हो गए। वह सभी गोलकोण्डा किले से एक नए हिस्से के निर्माण में लग गए।[49] यह हिस्सा 10 जून 2014 को समाप्त हुआ।[50] राजमौली ने इसके कुछ हिस्सों को पुनः बनाते हैं, जो पिछले वर्ष भारी वर्षा के कारण रुक गया था।[51] 23 जून 2014 को हैदराबाद में दल के साथ तमन्ना भी शामिल हो गई।[52] इस फ़िल्म का निर्माण हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शुरू हुआ।[53] जिसमें प्रभास, तमन्ना, अनुष्का और राणा ने काम किया। यहाँ फ़िल्म के कुछ महत्वपूर्ण भाग बनाए गए। इसे बनाने में 4 दिन का समय लग गया।[54] इसी दौरान यह दल बुल्गारिया तक यात्रा करता है। यहाँ उस भाग का निर्माण किया गया, जो अक्टूबर 2013 में भारी बारिश के कारण तबाह हो गया था।[55]

महाबलेश्वर, जहाँ धुंध, बारिश और ठण्ड के मौसम में इस फ़िल्म के कुछ भाग बनाए गए।

एक गीत के निर्माण में प्रभास और तमन्ना दोनों रामोजी फ़िल्म सिटी में जुलाई 2014 के तीसरे सप्ताह में शिवशंकर के द्वारा नृत्य सीखते हैं।[56] यह नृत्य रस्सी आदि के सहारे किए गए, जो सामान्यतः किसी लड़ाई के दौरान उपयोग होती हैं। इसके गाने में के के सेंथिल कुमार द्वारा लड़ाई के कई हिस्से लिए गए।[57] इसके अलावा इसमें कई उन्नत प्रभाव भी डाले गए हैं। इसके पूर्ण होने के पश्चात इसका अगला भाग रामोजी फ़िल्म सिटी में पीटर हेन की देख रेख में बनाए गया।[58] 10 अगस्त 2014 में यह बताया गया कि यह पहली तेलुगू फ़िल्म है, जिसे बनाने में 200 दिन लगे।[59][60] इसके पश्चात एक नया भाग महाबलेश्वर में बनाने का निर्णय लिया गया। यह कार्य 26 अगस्त 2014 को शुरू हुआ।[61] सभी कलाकार और दल इस जगह के बेकार मौसम में भी जिसमें धुंध, बारिश और ठण्ड भी शामिल हैं। इस हिस्से को पूर्ण कर लिया।[62] इसके पश्चात दल अगले हिस्से के लिए रामोजी फ़िल्म सिटी लौट गया।[63] जहाँ 12 सितम्बर 2014 से निर्माण शुरू हुआ। साबू क्यरिल ने 100 फीट की एक मूर्ति का निर्माण किया।.[64] तेलुगू फ़िल्म संस्थान के कार्यकर्ताओं द्वारा हड़ताल के कारण इसके निर्माण में और समय लग गया।[65]

इसके कुछ हिस्से रामोजी फिल्म सिटी में 30 नवम्बर तक प्रभास और राणा के साथ बनाए गए।[66] इसके निर्माण के दौरान तमन्ना को एक कृत्रिम पेड़ पर दिखाया गया। जिसे साबू क्यरिल ने बनाया था। इसमें इस बात को ध्यान में रखा गया था, की तेज हवा में वह कहीं दूर न उड़ जाए।[67] दिसम्बर 2014 में उन्हें 25वें दिन हैदराबाद से बुल्गारिया में स्थानांतरित करना पड़ा। क्योंकि तेलुगू फिल्म के कर्मचारियों ने हड़ताल कर रखा था।[68] वह तीन सप्ताह बाद 23 दिसम्बर 2014 को वापस हैदराबाद लौट आए।[69] इसके बाद निर्माण कार्य चलता गया। इसके बाद निर्माण के लिए राजस्थान से हजारों घोड़ों को खरीदा गया।[70] इसके बाद मार्च 2015 में मनोहरी नामक एक गाना फिल्माया गया।[71]

संगीत[संपादित करें]

बाहुबली के गाने हिन्दी, तेलुगू और तमिल तीनों भाषाओं में बने हैं। हिन्दी में गानों के बोलों को मनोज मुंतशिर ने और तमिल के सभी गानों के बोल को मधन कर्की ने लिखा है। वहीं इस फ़िल्म में संगीत इसके निर्देशक राजामौलि के भतीजे एम॰ एम॰ कीरवानी ने दिया है।[72]

प्रदर्शन[संपादित करें]

इस फिल्म का प्रदर्शन 10 जुलाई 2015 को 4 हज़ार से अधिक सिनेमाघरों में किया गया। तेलुगू और हिन्दी के ट्रेलर को 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा। इस ट्रेलर को 24 घंटों में फ़ेसबुक पर 1.50 लाख लोगों ने देखा और 3 लाख ने पसंद किया व 2 लाख लोगों ने इसे साझा किया। लेकिन इसे केरल के कुछ ही सिनेमाघरों में दिखाया गया था।[73]

प्रचार[संपादित करें]

इसके प्रचार के लिए निर्माण के कुछ छोटे दृश्यों को भी प्रदर्शित किया गया था।[74][75][76][77] यह सभी दृश्य अर्का मीडिया वर्क्स के आधिकारिक यूट्यूब खाते में डाले गए थे।[78][79] इसका प्रचार मुख्य रूप से हैदराबाद में किया गया। इसके लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था जिसमें जीतने वाले को फिल्म के निर्माण स्थल में जाने का मौका मिलता।[80] फिल्म के निर्माण की जानकारी व्हाट्सएप पर लगातार उपलब्ध कराई जा रही थी। इसके प्रचार में इस बात से भी काफ़ी मदद मिली कि यह बीबीसी की एक डाक्यूमेंट्री (भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष) में भी उद्धृत हुई जिसका निर्देशन संजीव भास्कर द्वारा किया गया है।[81]

समालोचना[संपादित करें]

इसके प्रदर्शन के पश्चात इसे इसके दृश्य प्रभाव, कथन और पृष्ठभूमि के लिए कई सकारात्मक समीक्षा मिल चुकी है। दैनिक भास्कर ने इसे 5 में से 3.5 सितारे ही दिये। इसने राजमौली के निर्देशन की प्रशंसा की और इसके गानों में 2-3 को छोड़ कर सभी गानों को अच्छा और दर्शकों को आकर्षित करने वाला बताया।[82] हरिभूमि ने भी निर्देशन की प्रशंसा की। इसके साथ-साथ प्रभास और राणा दग्गुबती के अभिनय और किरदार की भी प्रशंसा की। [83]

कमाई[संपादित करें]

बाहुबली ने पहले ही दिन देश विदेश मे 60-70 करोड़ कमाने वाली भारत की पहली फिल्म का दर्जा प्राप्त किया। बाहुबली ने पहले सप्ताह के अंत तक में 250 करोड़ (US$36.5 मिलियन) की कमाई की। यह चौथी सबसे बड़ी फिल्म है, जिसने तीन दिन में ही 162 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म ने विदेशों में पहले ही दिन 20 करोड़ (US$2.92 मिलियन) की कमाई की। अमेरिका और कनाडा में इसने 1.2 मिलियन डालर (7.2 करोड़ रुपये) की कमाई की। फ़िल्म के हिन्दी संस्करण ने पहले दिन 4.25 करोड़ (US$6,20,500) की कमाई की जो किसी भी डब हिन्दी फ़िल्म के लिये दूसरी सबसे बड़ी कमाई के रूप में दर्ज़ हो गयी। इस तरह बाहुबली देश विदेश में 9 दिन मे 303 करोड़ की कमाई करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म गयी।[84] हिन्दी संस्करण की कुल कमाई पहले सप्ताह में 19.50 करोड़ (US$2.85 मिलियन) पहुँच गई।[85] बाहुबली: द बिगनिंग की भारत में 418 करोड़ (US$61.03 मिलियन) नेट की कमाई हुई।[86]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Producer Explains 'Bahubali' Title Controversy" [निर्माता ने 'बाहुबली' शीर्षक विवाद पर सफ़ाई दी] (अंग्रेज़ी में). इंडियाग्लित्ज़. 9 जनवरी 2014. मूल से 29 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2015.
  2. "Baahubali budget to go beyond 100 cr" [बाहुबली का बजट १०० करोड़ से ऊपर होगा]. द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 1 जुलाई 2014. मूल से 15 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2015.
  3. "'बाहुबली' में जन्मी एक नई भाषा 'किलिकिलि'". दैनिक भास्कर. 14 जुलाई 2015. मूल से 15 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जुलाई 2015.
  4. Nora Fatehi suffers a wardrobe malfunction on 'Baahubali' set – Entertainment Archived 2015-07-23 at the वेबैक मशीन. Mid-day.com. Retrieved 25 July 2015.
  5. Prabhas is shy and extremely humble: Scarlett Wilson – The Times of India Archived 2015-04-16 at the वेबैक मशीन. The Times of India. (10 April 2015). Retrieved 25 July 2015.
  6. An Interview With 'Baahubali' Director SS Rajamouli: The Beginning Archived 2015-10-09 at the वेबैक मशीन. Forbes.com. Retrieved on 28 अक्टूबर 2015.
  7. "Rajamouli demands silence on the sets of Baahubali" [राजमौली ने बाहुबली के सेट पर चुप्पी की माँग की] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 12 अगस्त 2014. मूल से 15 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  8. "Prabhas,rana,anushka practicing sword fighting" [प्रभास, राणा, अनुष्का तलवार युद्ध सीख रहे हैं]. इंडियाग्लिट्ज़ (अंग्रेज़ी में). मूल से 5 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  9. "Word Weavers" [शब्द बुनने वाले] (अंग्रेज़ी में). द हिन्दू. 11 जुलाई 2014. मूल से 29 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2014.
  10. "Mahaabali's dialogues will be like those in Manohara: Madhan Karky" [बाहुबली के डायलॉग मनोहर जैसे होंगे: मदन किर्की] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 25 अगस्त 2014. मूल से 29 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  11. "Baahubali, my toughest project: Peter Hein" [बाहुबली मेरी सबसे कठिन परियोजना थी] (अंग्रेज़ी में). डेक्कन क्रॉनिकल. 7 जून 2014. मूल से 10 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  12. "Rajamouli clicks a selfie with his father" [राजमौली ने अपने पिता के साथ क्लिक की सेल्फी] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 15 जून 2014. मूल से 25 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  13. "In the realm of love" [प्रेम के संसार में]. द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). 17 नवम्बर 2013. मूल से 25 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जुलाई 2015.
  14. "A busy summer for Anushka" [अनुष्का के लिये एक व्यस्त ग्रीष्म]. द टाइम्स ऑफ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). 30 मार्च 2013. मूल से 25 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जुलाई 2015.
  15. "Rana's groundwork for 'Baahubali'" [राणा का बाहुबली के लिये जमीनी कार्य] (अंग्रेज़ी में). रागलहरी डॉट कॉम. 7 मार्च 2013. मूल से 23 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जुलाई 2015.
  16. "Sathyaraj joins Baahubali's cast" [सत्यराज बाहुबली की टीम से जुड़े] (अंग्रेज़ी में). 123 तेलुगु डॉट कॉम. 25 अप्रैल 2013. मूल से 27 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2015.
  17. "Sudeep shoots for 'Baahubali'" [सुदीप बाहुबली से निकाले गये] (अंग्रेज़ी में). सिफ़ी.कॉम. 10 जुलाई 2013. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2015.
  18. "Adivi Sesh in Rajamouli's Bahubali" [आदिवी शेष बाहुबली में शामिल]. द टाइम्स ऑफ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). 6 अप्रैल 2013. मूल से 18 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2015.
  19. "Ramya Krishna as Rajamatha in Baahubali" [रम्या कृष्णन बाहुबली में राजमाता के किरदार में]. 123तेलुगु.कॉम (अंग्रेज़ी में). 15 अगस्त 2013. मूल से 17 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2015.
  20. "Tamanna To Star With Prabhas In Baahubali: First Look Released As Birthday Gift" [बाहुबली में प्रभास के साथ तमन्ना स्टार बनेंगी:पहला लुक जन्मदिन उपहार के रूप में ज़ारी हुआ] (अंग्रेज़ी में). वन इंडिया. 20 दिसम्बर 2013. मूल से 21 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2015.
  21. "'Baahubali' shooting starts tomorrow" [काल शुरू होगी बाहुबली की शूटिंग] (अंग्रेज़ी में). इंडियाग्लित्ज़. 5 जुलाई 2013. मूल से 6 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  22. "Baahubali shoot at Kurnool Rock Gardens" [कुर्नूल रॉक गार्डन में बाहुबली की शूटिंग]. 123तेलुगु.कॉम (अंग्रेज़ी में). 5 जुलाई 2013. मूल से 26 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2015.
  23. "Baahubali confirmed for filming with ALEXA XT cameras, all set to roll from July 6". रागलाहरि.कॉम (अंग्रेज़ी में). 26 जून 2013. मूल से 12 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2015.
  24. "'Baahubali' shooting starts tomorrow" [काल शुरू होगी बाहुबली की शूटिंग] (अंग्रेज़ी में). इंडियाग्लिट्ज़. 5 जुलाई 2013. मूल से 6 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2015.
  25. "Prabhas shooting at RFC for Bahubali" [प्रभास द्वारा रामोजी फिल्म सिटी में बाहुबली की शूटिंग] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 29 अगस्त 2013. मूल से 5 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2015.
  26. "'Bahubali' Second Schedule Finished" [बाहुबली का दूसरा शेड्यूल पूरा हुआ] (अंग्रेज़ी में). इंडियाग्लिट्ज़. 29 अगस्त 2013. मूल से 6 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  27. "Prabhas' Bahubali begins new schedule" [प्रभास की बाहुबली का नया शेड्यूल] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 17 अक्टूबर 2013. मूल से 5 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  28. "Rajamouli Sympathy to Farmers" [राजामौली की किसानों के प्रति सहानुभूति] (अंग्रेज़ी में). तेलुगु वन. 30 अक्टूबर 2013. मूल से 11 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2015.
  29. "'Baahubali' captures public's attention in Kurnool" [कुर्नूल में बाहुबली ने जनता का ध्यान खींचा] (अंग्रेज़ी में). इंडियाग्लिट्ज़. 6 नवम्बर 2013. मूल से 6 अगस्त 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  30. "Bahubali next schedule in Kerala" [बाहुबली का अगला शेड्यूल केरल में] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 6 नवम्बर 2013. मूल से 6 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  31. "Kerala schedule of Baahubali begins" [बाहुबली का केरल शेड्यूल शुरू] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 14 नवम्बर 2013. मूल से 22 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  32. "Rain disrupts Baahubali's shoot in Kerala" [केरल में बाहुबली की शूटिंग बारिश द्वारा बाधित] (अंग्रेज़ी में). 123 तेलुगु डॉट कॉम. 27 नवम्बर 2013. मूल से 29 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  33. "Rains wreak havoc with Baahubali again" [वर्षा ने बाहुबली को फिर से अस्त-व्यस्त किया] (अंग्रेज़ी में). द हंस इण्डिया. 29 नवम्बर 2013. मूल से 8 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  34. "SS Rajamouli Wraps Up Kerala Schedule Of Baahubali" [एस एस राजमौली ने बाहुबली का केरल शेड्यूल समेटा] (अंग्रेज़ी में). वनइण्डिया एन्टरटेनमेंट. 5 दिसम्बर 2013. मूल से 13 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  35. "Baahubali war sequence shoot begins" [बाहुबली के युद्द दृश्यों की शूटिंग शुरू] (अंग्रेज़ी में). 123 तेलुगु डॉट कॉम. 23 दिसम्बर 2013. मूल से 29 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  36. "Baahubali war sequence under shoot" [बाहुबली के युद्ध दृश्य शूटिंग दौर में] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 24 दिसम्बर 2013. मूल से 25 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  37. "Rajamouli denies rumors about Baahubali" [राजमौली ने बाहुबली के बारे में अफवाहों को नकारा] (अंग्रेज़ी में). 123 तेलुगु डॉट कॉम. 31 दिसम्बर 2013. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 जुलाई 2014.
  38. "Baahubali's team to take a short break" [बाहुबली की टीम एक छोटी छुट्टी लेगी] (अंग्रेज़ी में). 123 तेलुगु डॉट कॉम. 31 दिसम्बर 2013. मूल से 2 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  39. "Baahubali war scene shoot resumes" [बाहुबली के युद्द दृश्यों कि शूटिंग फिर शुरू] (अंग्रेज़ी में). वे 2 मूविज़. 3 जनवरी 2014. मूल से 15 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  40. "Baahubali completes 100 working days" [बाहुबली ने १०० कार्य दिवस पूरे किये] (अंग्रेज़ी में). idlebrain.com. 18 जनवरी 2014. मूल से 23 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  41. "Baahubali shooting in the night" [बाहुबली की रात में शूटिंग] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 28 मार्च 2014. मूल से 5 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  42. "Rajamouli wraps up Baahubali war schedule" [राजमौली ने बाहुबली का युद्ध शेड्यूल समाप्त किया] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 5 अप्रैल 2014. मूल से 9 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  43. "Baahubali's next schedule starts tomorrow" [बाहुबली का अगला शेड्यूल कल से शुरू] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 19 अप्रैल 2014. मूल से 3 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  44. "Baahubali's new schedule set to begin tomorrow" [बाहुबली का अगला शेड्यूल कल से शुरू होने को तैयार] (अंग्रेज़ी में). 123 तेलुगु डॉट कॉम. 19 अप्रैल 2014. मूल से 29 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  45. "Baahubali team takes a break" [बाहुबली की टीम ने एक छुट्टी ली] (अंग्रेज़ी में). 123 तेलुगु डॉट कॉम. 27 मई 2014. मूल से 1 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  46. "Baahubali's team takes a break" [बाहुबली की टीम ने एक छुट्टी ली] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 27 मई 2014. मूल से 31 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  47. "Tamannah Bhatia to return soon" [जल्द वापस आयेंगी तमन्ना भाटिया] (अंग्रेज़ी में). दक्कन क्रॉनिकल. 25 मई 2014. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  48. "Rana takes a short break from work" [राणा ने काम से एक छोटी छुट्टी ली] (अंग्रेज़ी में). 123 तेलुगु डॉट कॉम. 6 मई 2014. मूल से 12 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  49. "Sudeep shoots for his Telugu-Tamil bilingual" [सुदीप ने पाने तमिल-तेलुगु दुभाषि फ़िल्म की शूटिंग की] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 7 जून 2014. मूल से 18 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  50. "Baahubali's team wraps up shoot in Golconda" [बाहुबली टीम ने गोलकुंडा में शूटिंग शेड्यूल समाप्त किया] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 10 जून 2014. मूल से 13 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  51. "Rajamouli resumes shoot for Bahubali" [राजमौली ने बाहुबली कि शूटिंग पुनः शुरू की] (अंग्रेज़ी में). दक्कन क्रॉनिकल. 8 जून 2014. मूल से 16 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  52. "Team Baahubali welcomes Tamannah" [बाहुबली टीम ने तमन्ना का स्वागत किया] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 26 जून 2014. मूल से 15 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  53. "Baahubali shooting starts in Annapurna Studios" [अन्नपूर्णा स्टूडियो में बाहुबली की शूटिंग शुरू] (अंग्रेज़ी में). 123 तेलुगु डॉट कॉम. 25 जून 2014. मूल से 29 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  54. "Baahubali Annapurna schedule complete" [बाहुबली का अन्नपूर्णा शेड्यूल पूरा] (अंग्रेज़ी में). 123 तेलुगु डॉट कॉम. 27 जून 2014. मूल से 15 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  55. "Why Baahubali is flying to Bulgaria" [बाहुबली बुल्गारिया क्यों भाग रही है?] (अंग्रेज़ी में). दक्कन क्रॉनिकल. 27 जून 2014. मूल से 13 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  56. "Prabhas-Tamannaah shoot for a song" [प्रभास और तमन्ना ने गाने की शूटिंग की] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 17 जुलाई 2014. मूल से 21 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  57. "Rajamouli to use ropes and trusses for a song shoot" [राजमौली रस्सियों और फंदों का गाने की शूटिंग में करेंगे इस्तेमाल] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 18 जुलाई 2014. मूल से 18 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  58. "Bahubali in action mode" [बाहुबली एक्शन मोड में] (अंग्रेज़ी में). 123 तेलुगु डॉट कॉम. 21 जुलाई 2014. मूल से 24 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  59. "Baahubali sets 200 day record" [बाहुबली ने २०० दिनों का रेकार्ड बनाया] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 10 अगस्त 2014. मूल से 13 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  60. "Another record by baahubali" [बाहुबली द्वारा एक और रेकार्ड] (अंग्रेज़ी में). दक्कन क्रॉनिकल. 11 अगस्त 2014. मूल से 26 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  61. "Rajamouli's Baahubali to be shot in Mahabaleswar" [राज्मौली की बाहुबली महाबालेश्वर में शूट होगी] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 23 अगस्त 2014. मूल से 26 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  62. "Tamannaah find a new friend on Baahubali sets" [तमन्ना को बाहुबली के सेट पर मिला एक नया दोस्त] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 4 सितम्बर 2014. मूल से 8 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  63. "Baahubali's team returns from Mahabaleshwar" [बाहुबली कि टीम महाबलेश्वर से लौटी] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 9 सितम्बर 2014. मूल से 10 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  64. "A special 100ft statue for Prabhas's Baahubali" [प्रभास की बाहुबली के लिये एक स्पेशल १०० फीट की मूर्ति] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 26 सितम्बर 2014. मूल से 20 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  65. "Prabhas, Rana shoot for Baahubali despite strike" [हड़ताल के बावजूद प्रभास, राणा ने कि बाहुबली की शूटिंग] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 16 अक्तूबर 2014. मूल से 19 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 दिसम्बर 2014.
  66. "Prabhas and Rana fighting it out" [प्रभास और राणा बाहर लड़ रहे] (अंग्रेज़ी में). इंडियाग्लित्ज़. 22 नवम्बर 2014. मूल से 25 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  67. "Tamannaah tied up on sets" [तमन्ना फिल्म के सेट से बंधीं] (अंग्रेज़ी में). दक्कन क्रॉनिकल. 24 नवम्बर 2014. मूल से 8 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  68. "Strikes fail to stop Tollywood bigges" [टॉलीवुड बिग्गीज को रोकने में असफल हड़ताल] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 5 दिसम्बर 2014. मूल से 10 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  69. "It's a wrap for Baahubali's Bulgaria schedule" [बाहुबली के बुल्गेरिया शेड्यूल के लिए समाप्ति का समय] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ इण्डिया. 23 दिसम्बर 2014. मूल से 26 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  70. "Thousand horses for 'Baahubali' shoot" [बाहुबली की शूटिंग के लिये हज़ार घोड़े] (अंग्रेज़ी में). इंडियाग्लित्ज़. 18 दिसम्बर 2014. मूल से 20 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  71. "Nora Fatehi to do an item song in Baahubali" [बाहुबली में आइटम सांग करेंगीं नोरा फातेही]. http://www.hindustantimes.com/ (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2015. |work= में बाहरी कड़ी (मदद)
  72. "Baahubali's next schedule starts tomorrow" [कल शुरू होगा बाहुबली का अगला शेड्यूल]. द टाइम्स ऑफ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). 19 अप्रैल 2014. मूल से 3 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  73. "Fans unhappy as 'Baahubali' has limited release in Kerala" [बाहुबली की सीमित रिलीज से दुखी हैं प्रशंसक]. मलयाला मनोरमा (अंग्रेज़ी में). 10 जुलाई 2015. मूल से 13 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  74. "Watch: The making of SS Rajamouli's 'Baahubali'" [देखें:राज्मौली की 'बाहुबली' का निर्माण]. सी॰एन॰एन॰-आइ॰बी॰एन॰ (अंग्रेज़ी में). 23 अक्तूबर 2013. मूल से 31 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  75. कार्तिक, पसुपुलाते (14 दिसम्बर 2013). "Rana Baahubali making video goes viral" [राणा बाहुबली निर्माण का वीडियो हुआ वायरल]. द टाइम्स ऑफ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). मूल से 21 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  76. कार्तिक, पसुपुलाते (23 अक्तूबर 2013). "Prabhas Bahubali first look goes viral" [प्रभास बाहुबली का फर्स्ट लुक हुआ वायरल]. द टाइम्स ऑफ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). मूल से 30 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  77. "'Baahubali' Team's Video on Exam Tips Goes Viral" [बाहुबली की टीम का एक्साम टिप पर वीडियो हुआ वायरल]. इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स इंडिया (अंग्रेज़ी में). 19 मार्च 2014. मूल से 25 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  78. "Meet the pros who spread the word" [मिलिए उन पेशेवरो से जो प्रचार करते हैं]. द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). 5 दिसम्बर 2013. मूल से 30 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  79. "Baahubali Motion Print बाहुबली का मोशन प्रिंट" (अंग्रेज़ी में). बाहुबलीमूवी डॉट कॉम. 7 फरवरी 2014. मूल से 17 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  80. "Tollywood debuts in Comic Con" [टॉलीवुड ने कॉमिक कॉन में प्रवेश किया]. द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). 10 अक्टूबर 2014. मूल से 4 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  81. "Rajamouli-Prabhas new movie budget" [राजमौली-प्रभास नई फ़िल्म का बजट]. द टाइम्स ऑफ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). 14 अक्तूबर 2012. मूल से 5 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  82. "Movie Review: Video एंटरटेनमेंट से भरपूर है राजामौली की 'बाहुबली'". दैनिक भास्कर. 10 जुलाई 2015. मूल से 16 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  83. "3 साल में बनकर तैयार हुई राजामौली की BAHUBALI, 4000 स्क्रीनों पर हुई रिलीज". हरिभूमि. मूल से 17 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2015.
  84. "Top Openings Days Hindi Dubbed Films - Baahubali Second" [टॉप शुरूआती दिवस हिन्दी दब फ़िल्में - बाहुबली दूसरे स्थान पर]. बॉक्स ऑफिस इण्डिया. मूल से 15 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2015.
  85. "Baahubali Scores In Hindi - Near 100 Crore In All Formats" [बाहुबली का हिन्दी स्कोर - लगभग १०० करूद सभी फोर्मैट में] (अंग्रेज़ी में). बॉक्स ऑफिस इण्डिया. 3 अगस्त 2015. मूल से 21 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2015.
  86. "2.0 All India Day Six Business". मूल से 20 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जनवरी 2019.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]