बार रेफेली
साँचा:Infobox Model बार रेफेली (हिब्रू: בר רפאלי[1], जन्म 4 जून 1985) एक इजराईली मॉडल हैं और कभी कभी फिल्मों में भी अभिनेत्री का काम करती हैं, परन्तु वे सर्वाधिक अपने मॉडलिंग के काम और अमेरिकन अभिनेता लिओनार्डो डीकेप्रिओ के साथ रिश्ते के लिए जानी जाती हैं. वे 2009 के स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट अंक की मुखपृष्ठ मॉडल थी.
अनुक्रम |
[संपादित करें] प्रारंभिक जीवन
बार रेफेली 1985 में होड हाशरों में, इजराईल के एक इजराईली यहूदी परिवार में पैदा हुईं. उनके माता पिता, राफेल और जिपी, घोड़ों के फार्म के मालिक थे. उनकी माँ 1970 के दशक में, अपने विवाहपूर्व कुलनाम, जिपी लेवीन के नाम से प्रसिद्ध एक सफ़ल मॉडल थीं.[1][2][2][3] रेफेली के तीन भाई हैं. उन्होंने 8 मास की उम्र में विज्ञापनों में आकर अपने मॉडलिंग के व्यवसाय की शुरुआत की.[3][4] रेफेली को छोटी उम्र में ही ब्रेसेज पहनने पड़े जिससे 15 साल की उम्र तक उनकी मॉडलिंग में रुकावट आ गयी,उनकी वापसी इरीन मॉरी मॉडल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए हुई.
[संपादित करें] कैरियर
[संपादित करें] मॉडलिंग व्यवसाय
रेफेली ने अपना मॉडलिंग का व्यवसाय 8 मास से भी छोटी उम्र में बच्चों के एक विज्ञापन से शुरू किया.[4][5] 15 साल की उम्र तक वह कैस्ट्रो और पिल्पेल जैसे फैशन ब्रांड के अभियान में दिखाई दी तथा मिल्की के एक विज्ञापन में भी उन्होंने काम किया . रेफेली ने 2000 और 2001 में एक सौन्दर्य प्रतियोगिता[which?][6] के दौरान "मॉडल ऑफ़ द इयर" का ख़िताब जीता.[तथ्य वांछित][7] वह रेनुअर फैशन समूह के लिए निजी मॉडल भी चुनी गयी और उनकी ग्रीष्म 2002 और शीत 2003 के कैटेलॉग में दिखाई दीं.[तथ्य वांछित][8]
रेफेली एल्ल (फ्रांस), मैक्सिम और जीक्यू (इटली) में दिखाई दी. 2007 में स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के स्विमसूट अंक में प्रथम प्रदर्शन कर वह पत्रिका में रॉक बैंड एरोस्मिथ के साथ दिखने वाली प्रथम इजरायली मॉडल बनी.[5][9][6][10] 2009 में रेफेली स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड के स्विमसूट अंक की मुखपृष्ठ मॉडल रहीं.[7][8] रेफेली को बिकनी पहने हुए दिखाती हुई एक फोटो,साऊथवेस्ट एयरलाइन्स[9][10] के बोईंग 737 पर चित्रित की गयी, जिसके परिणाम स्वरुप यात्रियों ने एक ऐसे चित्र के उपयोग के लिए जिसे वे अत्यंत कामुक तथा "परिवार के लिए अरुचिकर"[11] मानते थे, साऊथवेस्ट की बहुत आलोचना की.यह फोटो एक विज्ञापन संबंधी समझौते के तहत लगाई गयी थी. उसी साल अक्टूबर में रेफेली फिर से विवाद में उलझ गयीं, जब हरेदी समूहों ने एक तेल अवीव के इश्तहार अभियान, जिसमें वह अर्द्ध-नग्न दिखाई गयीं थीं, की आलोचना की और आरोप लगाया की यह जनता में "ज़हर" फैला सकता था.[12][18][13][19] बाद में इश्तहारों को हटा दिया गया.
वह फैशन ब्रांड लुइज़ा सेरानो की प्रवक्ता हैं. उन्होंने सुबारू, एकसेसारीज ,[14][20] ब्राजीलियन वस्त्र श्रंखला बेसनी, इटालियन आभूषण श्रंखला मॉरको बिसेगो और राम्पेज के लिए मॉडलिंग की है. 2008 में रेफेली वस्त्र श्रंखला हर्ली और डिडी इत्र "आई ऍम किंग." का मुख्या चेहरा बन गयीं.[15][21] 2009 में वह गार्नीअर इंटर्नेशनल[16][22] की प्रवक्ता बनी और उन्होंने अपने रिज्यूमे में मोरेलैटो घड़ियों और गहनों के लिए 2009/2010 के विज्ञापन अभियान को जोड़ा.
5 मार्च 2009 को, रेफेली को विमेंज़ वर्ल्ड्स अवार्डस द्वारा, उनकी "प्राकृतिक सुघड़ता,शैली के ज्ञान और संवेदना" के लिए "वर्ल्ड स्टाइल अवार्ड" प्रदान किया गया.[17][23] उसी साल अक्टूबर में, रेफेली ने फेशनेबल इस्तानबुल के प्रेस सम्मलेन की सह मेज़बानी करते हुए अक्टूबर 2009 के फैशन कार्यक्रम की घोषणा की और वह उस कार्यक्रम के विज्ञापन में भी दिखाई दी.[18]
[संपादित करें] चलचित्र और दूरदर्शन व्यवसाय
रेफेली 2005 में इजराइली टीवी श्रृंखलापिक अप में सह-अभिनेत्री बनीं. अक्टूबर 2008 में, उन्होंने जॉर्ज लुईसफ द्वारा लिखित पुस्तक आइरोनिक आइकोनिक अमेरिका पर आधारित ब्रावो ख़ास कार्यक्रम टौमी हिलफिगर प्रेसेन्ट्स आइरोनिक आइकोनिक अमेरिका ,[19][25] की सह-मेजबानी की. वह 2009 में एक कार्यक्रम के मेजबान के रूप में, इस बार एमटीवी के हाऊस ऑफ स्टाइल के संक्षिप्त पुनः प्रदर्शन के लिए, लौट के आईं.[20][26]
2010 में वह इजराइली हाईम बोउज़ग्लो द्वारा निर्देशित एक अंग्रेजी-भाषा की फिल्म ,सेशन , में अभिनय करेंगी. यह एक मनोवैज्ञानिक संबंधी रोमांचक फिल्म है, जो एक चालाक मनोवैज्ञानिक की कहानी बताता है, जो एक नए युवा मरीज़ के लिए पागल सा हो गया है.[21][27]. उन्होंने एक अतिथि न्यायाधीश के रूप में, हेडी कलम की मेज़बानी में किया हुआ जर्मनीज़ नेक्स्ट टॉपमॉडल के चौथे दौर के लिए अतिथी जज के रूप में काम किया.
[संपादित करें] परोपकारी कार्य
रेफेली,एक गैर-लाभकारी संगठन,प्रोजेक्ट सनशाइन[22] के लिए एक स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर रही हैं जो उन बच्चों को मुफ्त सेवा प्रदान करता है जो जीवन घातक बीमारियों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने संगठन अहावा,के लिए भी स्वयं सेवक का कार्य किया है,यह संगठन उत्तरी इजराइल में उन पालतू पशुओं की देखभाल करता है जो 2006 के इजराइल-लेबनान संघर्ष के दौरान आवारा छोड़ दिए गए.[23]
बार रेफेली और फिल्म निर्देशक शहर सीगल, प्रचार वाक्य "वन बैग लैस" के तहत प्लास्टिक की थैली के उपयोग को कम करने के लिए एक स्वतंत्र अभियान करने पर सहमत हुए हैं.[24][31]
[संपादित करें] निजी जीवन
पहले उनके बेवॉच के अभिनेता डेविड शार्वेट और युरी एल-नाटन के साथ सम्बन्ध रहे,रेफेली ने यू2 के सदस्यों के लिए लास वेगास में समारोह के आयोजन के बाद अमेरिकी अभिनेता लियोनार्डो डीकेप्रिओ से मिलने के बाद नवंबर 2005 में उनके साथ अपने रिश्ते का आरम्भ किया.[25][33] मार्च 2007 में उनके इजराईल भ्रमण के दौरान जोड़े ने इज्राएली राष्ट्रपति शिमोन पेरेज़ से मुलाकात की और रेफेली के गृहनगर होड हाशरों का दौरा किया.[26][34] जून 2009 में इस रिश्ते का अंत हो गया.[27][35] लेकिन बहुत सी अफ़वाहों से संकेत मिलता है कि 2010 के प्रारम्भ में उनके बीच फिर से प्रेम सम्बन्ध बना है. [28][37][29][39][30][41]
2007 में, विवाद तब पैदा हुआ था जब यह व्यापक रूप से यह ज्ञात हो गया कि रेफेली ने परिवार के एक परिचित से शादी की और तुरंत ही इजराईल डिफेंस फोर्सिज़[31][43] की फौजी सेवा से बचने के लिए उसे तलाक दे दिया, क्यूँकी कुछ अपवादों को छोड़ कर, 18 वर्ष की उम्र से ऊपर के पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए डिफेंस फोर्सेस में काम करना अनिवार्य है.[32][44] प्रतिकूल प्रचार के परिणाम स्वरूप, इज्राएली फोरम फॉर द प्रोमोशन ऑफ ईक्वल शेअर इन द बर्डन ने फैशन श्रंखला फॉक्स को रेफेली को काम पर रखे जाने पर, बहिष्कार करने की धमकी दी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत वे इजराईल की यात्राओं के दौरान घायल IDF सैनिकों से भेंट करने और सेना में भर्ती को प्रोत्साहित करने पर सहमत हुईं.[33][46] 2009 में, साथी इजराइली मॉडल एसटी गिन्ज़बर्ग ने, भर्ती के समर्थन में बोलते हुए, बार रेफेली के फौजी सेवा को नज़रअंदाज़ करने के लिए आलोचना की और एक बार फिर वे इस कारण सुर्खियों में आई.[34][47][35][48] जनवरी 2010 तक, रेफेली फिर सुर्खियों में आयीं जब एक इजराइली सेना के जनरल ने खोज निकाला की उन्होंने कम इजराइली कर अदा करने के लिए एक ग़ैर-निवासी इजराइली के रूप में पंजीकृत किये जाने के लिए निवेदन किया है, जिससे उन इकाईओं के लिए बहिष्कार का ख़तरा उत्पन्न हो गया जिनके लिए रेफेली ने मॉडलिंग की थी.[36][49][37][50]
डीकेप्रिओ के साथ उनके रिश्ते के कारण एक राष्ट्रवादी संगठन ने उन्हें एक पत्र लिखा[38], जिसमे उनसे निवेदन किया गया था की वे एक "ग़ैर-यहूदी" से "यहूदियों की भावी पीढ़िओं की ख़ातिर" विवाह न करें.इस पत्र को बाद में प्रेस में भी दिया गया. इस प्रकार का एक पत्र कुछ वर्ष पूर्व इजराइली मिस वर्ल्ड विजेता लीनोर अबर्गिल को भी भेजा गया था.[39]
[संपादित करें] यह भी देखें
- रिफ्युज़ल टू सर्व इन द इज्राएली मिलिट्री#सेलिब्रिटीज़
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ [2] डीकाप्रियो, रेफेली ब्रिंग पापाराज़ी आऊट इन फ़ोर्स टू होड हाशरों
- ↑ [3] द 'अनकोम्फ़ोरटेबल' रोल मॉडल
- ↑ [4] पॉप कल्चर कयूएंडए
- ↑ [5] AskMen.com - बार रेफेली (प्रोफाइल)
- ↑ [9] सुपरमॉडल बार रेफेली - द फर्स्ट इंटरनेश्नल ज़िओनिस्ट सेलिब्रिटी
- ↑ [10] SI.com - बार रेफेली
- ↑ Markazi, Arash (2009-02-10). "For cover girl Bar Refaeli, life is about to change". FanNation. Time Inc.. http://www.fannation.com/si_blogs/for_the_record/posts/48821-for-covergirl-bar-rafaeli-life-is-about-to-change?eref=fromSI. अभिगमन तिथि: 2009-02-10.
- ↑ Markazi, Arash (2009-02-10). "For cover girl Bar Refaeli, life is about to change". FanNation. Time Inc.. http://www.fannation.com/si_blogs/for_the_record/posts/48821-for-covergirl-bar-rafaeli-life-is-about-to-change?eref=fromSI. अभिगमन तिथि: 2009-02-10.
- ↑ “Southwest Paints Swimsuit Model on Plane”, PopSci.com.au, 2009-02-12। अभिगमन तिथि: 2009-02-12।
- ↑ "Southwest's Sports Illustrated Plane". Fox News Channel. http://www.foxnews.com/photoessay/0,4644,6715,00.html. अभिगमन तिथि: 2009-05-02.
- ↑ [17] फॉक्सन्यूज़, "साउथवेस्ट्स स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड प्लेन फीचरिंग बार रेफेली इस औफेन्डिंग पसेंजर्स"
- ↑ [18] द जेरुसलेम पोस्ट, "फॉक्स रिमूव्स रेसी बार रेफेली बिलबोर्ड्स"
- ↑ [19] द डेली टेलीग्राफ, "बार रेफेली रेसी फॉक्स क्लोदिंग बिलबोर्ड गेट्ज़ बार्ड इन टेल अवीव, अमिड फिअर्स ऑफ पॉईज़निंग पब्लिक"
- ↑ [20] लिओनार्डोस गर्लफ्रेंड फेस ऑफ़ असेसोरीज़ . फैशन न्यूज़ . मैरी क्लैरी
- ↑ [21] [index.html?watch=29 «पी. डिडी द नेक्स्ट जेम्स बौंड ?]», peoplestar.co.uk , 2008-12-07.
- ↑ [22] बार रेफेली मेकिंग हर केनेडियन डेब्यू विध गार्नीअर फ्रूकटिस स्टाइल
- ↑ [23] http://www.womensworldawards.com/awards -winners.asp
- ↑ [24] http://www.istanbulview.com/istanbul-meets-the-fashion-world-with-fashionable-istanbul/
- ↑ [25] ब्रावो फॉर टॉमी हिलफिगर, रेडिकल
- ↑ [26] हाऊस ऑफ स्टाइल मेन पेज ऑन MTV.com
- ↑ [27] http://www.imdb.com/title/tt1024666/
- ↑ [28] प्रोजेक्ट सनशाइन . गैलरी
- ↑ "Refaeli comes to aid of animals abandoned during Lebanon war". Jerusalem Post. http://www.jpost.com/servlet/Satellite?cid=1171894488067&pagename=JPost%2FJPArticle%2FShowFull.
- ↑ [31] मार्केट वाइज़
- ↑ "Leo and Bar. What's Going On?". http://www.ynetnews.com/articles/0,7340,L-3277618,00.html. अभिगमन तिथि: 2008-08-15.
- ↑ [34] http://www.people.com/people/article/0,,20015358,00.html
- ↑ [35] लियोनार्डो डीकेप्रिओ इज़ अ मॉडल मैन
- ↑ “It really is a Happy New Year for Leonardo DiCaprio and Bar Refaeli as the couple rekindle their on/off relationship”, 2 January 2010। अभिगमन तिथि: 6 January 2010।
- ↑ “Leonardo DiCaprio, Bar Refaeli getting serious?”, 6 January 2010। अभिगमन तिथि: 6 January 2010।
- ↑ Miller, Tracy, “Leonardo DiCaprio and Sports Illustrated model Bar Refaeli hook up again for New Year's”, 2 January 2010। अभिगमन तिथि: 6 January 2010।
- ↑ "Dodging IDF paid off big time". http://www.ynetnews.com/articles/0,7340,L-3455802,00.html. अभिगमन तिथि: 2008-08-15.
- ↑ [44] "द स्टेट: इज़राईल डिफेंस फोर्सिज़ (आईडीऍफ़)", इज़राईल मिनिस्ट्री ऑफ फ़ौरन अफेअर्ज़, अप्रैल 1, 2008
- ↑ "Bar Refaeli: IDF's new 'enlistment officer'". http://www.ynetnews.com/articles/0,7340,L-3540565,00.html. अभिगमन तिथि: 2008-08-15.
- ↑ [47] इज्राएली मॉडल्स रेफेली ऐंड गिन्ज़बर्ग एट वॉर ओवर आईडीऍफ़ द फर्स्ट पोस्ट
- ↑ [48] इज्राएली सुपरमॉडल्स इन कैटवॉक स्पैट ओवर ड्राफ्ट-डोजिंग द इंडीपेनडेंट
- ↑ [49] डीकेप्रिओज़ गर्लफ़्रेंड इन ट्रबल. हिंदुस्तान टाइम्ज़ . 2010-01-15.
- ↑ [50] इज्राएली आर्मी एंगर अगेंस्ट सुपरमॉडल रेफेली. एसोसिएटेड फ्री प्रेस. 2010-01-14.
- ↑ [51] लोस एंजिलीस टाइम्ज़, मार्च 10, 2010
- ↑ [52] YnetNews.com, 2006
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
| विकिमीडिया कॉमन्स पर Bar Refaeli से सम्बन्धित मीडिया है। |
- Bar Refaeli at Fashion Model Directory
- इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर Bar Refaeli
- बार रेफेली फोटो गैलरी 2009
| पूर्वाधिकारी Molly Sims |
Host of House of Style 2009 |
उत्तराधिकारी end of series |