बारदेज़
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| बारदेज़ (बार्देस) | |
| — तहसील — | |
|
|
|
| निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें) | |
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
| देश | |
| राज्य | गोवा |
| ज़िला | उत्तर गोवा |
बारदेज़ (कोंकणी: बार्देस), उत्तर गोवा जिले का एक तालुक है। इस तालुक का मुख्यालय मापुसा शहर है। संभवत: बारदेज़ का नाम मगध से प्रवासित ब्राह्मणों ने यहां के बारह गांवों (अल्दोना, मोइरा, ओलौलिम, नचिनोला, सिओलिम, अंजुना, कैंडोलिम, सेरूल, सलिगाओ, सैंगोल्डा, असागाओ और पोम्बुर्पा) की संख्या के आधार पर बारह-देश रखा था जिसे पुर्तगालियों ने बारदेज़ कर दिया।
बारदेज़ की सीमायें, पूर्व में मापुसा नदी, पश्चिम में अरब सागर, उत्तर में चपोरा नदी और दक्षिण में मांडवी नदी द्वारा निर्धारित होती हैं।