बहलूल खान लोधी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
बहलूल खान लोधी (मृत्यु:1489) दिल्ली के लोधी वंश का प्रथम सुलतान बना, जब पिछले सैयद वंश के अंतिम शासक पदच्युत हुआ। बहलूल एक अफगान व्यापारियों के परिवार में पैदा हुआ था। बाद में यह एक प्रसिद्द योद्धा होकर पंजाब का राज्यपाल बना। इसने दिल्ली सल्तनत अप्रैल 19,1451 को ग्रहण किया।
बहलूल खान ने विद्रोहियों को शांत करने हेतु बहुत प्रयास किये, और अपने राज्य की सीमाओं को ग्वालियर, जौनपुर और ऊपरी उत्तर प्रदेश तक फैलाया। सन 1486 में , अपने पुत्र, बर्बक शाह को जौनपुर का राज्यपाल नियुक्त किया। इससे कुछ समय बाद उत्तराधिकार की समस्या खडी़ हुई, जो कि इसके दूसरे पुत्र सिकंदर लोधी ने दावा कर खडी़ की। सिकंदर को उत्तराधिकारी स्वयं बहलूल ने ही बनाया था। बाद में बहलूल की मृत्योपरांत वही सुल्तान बना सन 1489 में।
[संपादित करें] देखें
| दिल्ली सल्तनत के शासक वंश |
|---|
| ग़ुलाम वंश | ख़िलजी वंश | तुग़लक़ वंश | सय्यद वंश | लोधी वंश | सूरी वंश |
[संपादित करें] सन्दर्भ
- http://www.indhistory.com/lodi-dynasty.html
- http://sify.com/itihaas/fullstory.php?id=13233620
- http://www.webindia123.com/history/MEDIEVAL/delhisultanate/delhi%20sultanate4.htm
| पूर्वाधिकारी अलाउद्दीन आलम शाह |
दिल्ली के सुल्तान 1451–1489 |
उत्तराधिकारी सिकंदर लोधी |
| पूर्वाधिकारी कोई नहीं |
लोधी वंश 1451–1489 |
| दिल्ली सल्तनत के शासक वंश |
|---|
| ग़ुलाम वंश | ख़िलजी वंश | तुग़लक़ वंश | सय्यद वंश | लोधी वंश | सूरी वंश |
| This biography of a member of an Indian royal house is a stub. You can help Wikipedia by expanding it. |