बर्धमान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बर्धमान
Bardhaman
বর্ধমান
{{{type}}}
बर्धमान पुल
बर्धमान पुल
उपनाम: पश्चिम बंगाल का शाही धरोहर नगर
बर्धमान is located in पश्चिम बंगाल
बर्धमान
बर्धमान
पश्चिम बंगाल में स्थिति
निर्देशांक: 23°14′N 87°52′E / 23.23°N 87.87°E / 23.23; 87.87निर्देशांक: 23°14′N 87°52′E / 23.23°N 87.87°E / 23.23; 87.87
देश भारत
प्रान्तपश्चिम बंगाल
ज़िलापूर्व बर्धमान ज़िला
क्षेत्र[1]26.30 किमी2 (10.15 वर्गमील)
 • महानगर[2]157.62 किमी2 (60.86 वर्गमील)
ऊँचाई30 मी (100 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • शहर3,47,016
 • घनत्व13,000 किमी2 (34,000 वर्गमील)
 • महानगर[2]4,07,000
भाषाएँ
 • प्रचलितबंगाली
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड713101, 713102, 713103, 713104 713141,713149.
दूरभाष कोड+91-342
वाहन पंजीकरणWB42
वेबसाइटburdwanmunicipality.gov.in

बर्धमान (Bardhaman) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्व बर्धमान ज़िले में स्थित एक नगर है। दामोदर नदी के किनारे बसा, यह शहर ज़िले का मुख्यालय है और ब्रिटिश काल में संगठित भूतपूर्व बर्धमान ज़िले का भी मुख्यालय था।[3][4]

विवरण[संपादित करें]

बर्धमान ज़िले के पूर्व में नदिया, दक्षिण में हुगली, पश्चिम में बाँकुड़ा और उत्तर में बीरभूम जिले स्थित हैं। जिले का लगभग आधा भाग मैदान रूप में है। भागीरथी नदी के पूर्वी भाग की मिट्टी दलदली है। रानीगंज की कोयले की खानें इसी जिले में स्थित हैं। कोयलेवाला क्षेत्र बंगाल का प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र है। यहाँ की मुख्य नदियाँ दामोदर, द्वारकेश्वर, खरी, अजय आदि हैं, जो भागीरथी नदी में मिलती हैं। वार्षिक वर्षा का औसत 54 इंच है। दामोदर नदी की बाढ़ से कई बार यहाँ जन, धन की क्षति हो चुकी है। मिट्टी अति उपजाऊ होने से मुख्य फसल धान के अतिरिक्त मक्का, आलू, गन्ना, तिलहन, दलहन आदि भी पैदा होते हैं। सिंचाई का उत्तम प्रबंध है। खनिजों में चीनी मिट्टी और कोयला प्रमुख हैं तथा रानीगंज के उत्तर में बारुल के पास लोहा बहुत बड़ी मात्रा में निकाला जाता है। इस जिले में रेशमी कपड़ा तथा खनिजों से संबंधित विस्तृत उद्योग हैं। इस जिले के मुख्य नगर बर्धमान, रानीगंज, आसनसोल, कालना एवं काटवा आदि हैं।

चित्रदीर्घा[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Burdwan Municipality - Area of Populations". burdwanmunicipality.gov.in. अभिगमन तिथि 24 November 2020.
  2. "Burdwan Development Authority". www.bdaburdwan.org. मूल से 19 दिसंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 February 2021.
  3. "Lonely Planet West Bengal: Chapter from India Travel Guide," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212202
  4. "Kolkata and West Bengal Rough Guides Snapshot India," Rough Guides, Penguin, 2012, ISBN 9781409362074