फोल्ड इट
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
फोल्ड इट (अंग्रेज़ी: Foldit) वाशिंगटन विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किया गया एक ऑनलाइन वीडियो गेम है। इस वीडियो गेम को प्रोटीन की संरचना को समझने और उसे प्रयोगशाला में तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह गेम वाशिंगटन विश्वविद्यालय की प्रयोगधर्मी शोध परियोजना का हिस्सा है। इस गेम को वाशिंगटन विश्वविद्यालय के खेल विज्ञान केंद्र द्वारा, जैवरसायनिकी विभाग के सहयोग से, विकसित किया गया है। इस परियोजना से औषधि निर्माण में सहायता मिलने की संभावना है।[1]
यह विज्ञान सम्बंधित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है।