फेरी चुम्बकत्व
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
फेरी चुम्बकत्व (ferrimagnetism) भौतिकी में फेराइट एवं अन्य ऐसे ही पदार्थों में पाया जाने वाल एक प्रकार का चुम्बकत्व है। यह स्थूल रूप से लौह चुम्बकत्व जैसा ही होता है परन्तु सूक्ष्मत: प्रतिलोहचुम्बकत्व (antiferromagnetism) से मिलता-जुलता है क्योंकि इसमें पड़ोसी आयनों के चुमबकीय आघूर्णों की प्रवृत्ति अनुदिश के बजाय प्रतिदिश संरेखन (alignment) की होती है। किन्तु फिर भी प्रतिलोह चुम्बकत्व के विपरीत इसमें अलग-अलग सभी चुम्बकीय आघूर्ण एक समान नहीं होते। और सभी प्रचक्रणों का योगफल शून्य नहीं होता जिसके कारण बहुत अधिक मात्रा में परिणामी स्वत: चुम्बकन (spontaneous magnetization) बना रह सकता है।