फ़ोटोन
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
एक लेसर में प्रसारित होते कलासम्बद्ध प्रकाश के फ़ोटोन
भौतिकी में फ़ोटोन प्रकाश और अन्य विद्युतचुंबकीय विकिरण (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन) के मूलभूत कण को बोला जाता है। फ़ोटोन का द्रव्यमान (और भार) शून्य होता है। सारे मूलभूत कणों की तरह फ़ोटोन भी तरंग-कण द्विरूप दर्शाते हैं, यानी उनमें तरंग और कण दोनों की ही प्रवृत्ति होती है।