प्लैनम ऑस्ट्राले

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्लैनम ऑस्ट्राले, मार्स ग्लोबल सर्वेयर द्वारा लिया गया I

प्लैनम ऑस्ट्राले (Planum Australe) (लैटिन: "दक्षिणी मैदान"), मंगल ग्रह पर एक दक्षिणी ध्रुवीय मैदान है | यह लगभग ७५° दक्षिण की ओर फैला हुआ है और ८३.९° द १६०.०° पू पर केंद्रित है | इस क्षेत्र के भूविज्ञान का अन्वेषण नासा के विफल अभियान मार्स पोलर लैंडर द्वारा होना था | जिसने मंगल के वातावरण में प्रवेश करने के साथ ही संपर्क खो दिया |