प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी
Proxima Centauri 2MASS Atlas.jpg
२मॉस सर्वेक्षण द्वारा ली गई प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी की तस्वीर
Observation data
Epoch J2000.0      Equinox J2000.0 (ICRS)
Constellation नरतुरंग
Pronunciation 'प्रॉक्सिमा सेन्टॉरी' में 'ऑ' के उच्चारण पर ध्यान दें
Right ascension साँचा:RA[1]
Declination साँचा:DEC[1]
Apparent magnitude (V) 11.05[1]
विशेषताएं
Spectral type M5.5 Ve[1]
Apparent magnitude (J) 5.35 ± 0.02[1]
U−B color index 1.43[1]
B−V color index 1.90[1]
Variable type Flare star
Astrometry
Radial velocity (Rv) −21.7 ± 1.8 km/s
Proper motion (μ) RA: −3775.40[1] mas/yr
Dec.: 769.33[1] mas/yr
Parallax (π) 768.7 ± 0.3 mas
Distance साँचा:ErrorBar2 ly
(साँचा:ErrorBar2 pc)
Absolute magnitude (MV) 15.49
Details
Mass 0.123 ± 0.006 M
Radius 0.141 ± 0.007 R
Surface gravity (log g) 5.20 ± 0.23
Luminosity (bolometric) 0.0017 L
Temperature 3,042 ± 117 K
Rotation 83.5 days[2]
Rotational velocity (v sin i) 2.7 ± 0.3[3] km/s
Age 4.85[4] Gyr
Other designations
Alpha Centauri C, CCDM J14396-6050C, GCTP 3278.00, GJ 551, HIP 70890, LFT 1110, LHS 49, LPM 526, LTT 5721, NLTT 37460, V645 Centauri[1]
डेटाबेस संदर्भ
SIMBAD data

प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी या मित्र सी, जिसका बायर नाम α Centauri C या α Cen C है, नरतुरंग तारामंडल में स्थित एक लाल बौना तारा है। हमारे सूरज के बाद, प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी हमारी पृथ्वी का सब से नज़दीकी तारा है और हमसे ४.२४ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर है।[4] फिर भी प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी इतना छोटा है के बिना दूरबीन के देखा नहीं जा सकता।[5] पृथ्वी से यह मित्र तारे (अल्फ़ा सॅन्टौरी) के बहु तारा मंडल का भाग नज़र आता है, जिसमें मित्र "ए" और मित्र "बी" तो द्वितारा मंडल में एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण से बंधे हुए हैं, लेकिन प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी उन दोनों से ०.२४ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर है जिस से पक्का पता नहीं कि यह पृथ्वी से केवल उनके समीप नज़र आता है या वास्तव में इसका उनके साथ कोई गुरुत्वाकर्षक बंधन है।[6][1]

अनुक्रम

[संपादित करें] अन्य भाषाओँ में

अंग्रेज़ी में मित्र को "अल्फ़ा सॅन्टौरी" (Alpha Centauri) और मित्र "सी" को "प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी" (Proxima Centauri) बोलते हैं। मित्र के कई अन्य पारम्परिक नाम हैं जैसे की राइजिल कॅन्टौरस (Rigil Kentaurus) और टोलिमान (Toliman)। सोचा जाता है के टोलिमान का नाम अरबी भाषा के "अल-ज़ुल्मान" (الظلمان) शब्द से आया है, जिसका अर्थ है "शुतुरमुर्ग़"।

[संपादित करें] तारे का ब्यौरा

प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी एक M5Ve या M5VIe श्रेणी का तारा है जिसका अर्थ है के या तो यह एक छोटा मुख्य अनुक्रम तारा है या फिर एक उपबौना तारा है। सूरज की तुलना में यह काफ़ी छोटा है - द्रव्यमान के हिसाब से सौर द्रव्यमान का ०.१२ गुना और व्यास के हिसाब से सौर व्यास का ०.१४ गुना।

[संपादित करें] तारा यात्रा

प्रॉक्सिमा सॅन्टौरी के हमारे सौर मंडल का सबसे नज़दीकी तारा होने की वजह से बहुत से वैज्ञानिक वहाँ एक तारायान भेजने की कल्पना करते हैं। हालांकि वॉयेजर प्रथम और वॉयेजर द्वितीय पहले मानवीय अंतरिक्ष यान हैं जो हमारे सौर मंडल को छोड़कर अंतरतारकीय दिक् (इन्टरस्टॅलर स्पेस) में दाख़िल होंगे वे १७ किलोमीटर प्रति सैकिंड की गति से चल रहे हैं। यह रफ़्तार पृथ्वी पर रहने वालों को बहुत लगती है लेकिन इस वेग से चलते हुए एक प्रकाश-वर्ष भी पूरा करने में १०,००० सालों से ज़्यादा लग जाएँगे। इसलिए इस सबसे नज़दीकी तारे तक पहुँचने के लिए भी मानवों को किसी नए प्रकार की यानचलन विधि का आविष्कार करने की ज़रुरत है। भौतिकी का सापेक्षता सिद्धांत प्रकाश की गति से तेज़ रफ़्तार पर यात्रा वर्जित करता है, इसलिए या तो मूल भौतिकी में अनुसन्धान करके इस सिद्धांत के विपरीत अगर कुछ मिल सके तो ढूंढना होगा अथवा ऐसे यान बनाने होंगे तो हज़ारों साल तक बिना ख़राब हुए चल सकें।

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

[संपादित करें] सन्दर्भ

  1. 1.00 1.01 1.02 1.03 1.04 1.05 1.06 1.07 1.08 1.09 1.10 SIMBAD query result: V* V645 Cen - Flare Star, Centre de Données astronomiques de Strasbourg, Accessed 2008-08-11, Some of the data is located under 'Measurements'
  2. Photometry of Proxima Centauri and Barnard's Star Using Hubble Space Telescope Fine Guidance Sensor 3: A Search for Periodic Variations, G. Fritz Benedict, Barbara McArthur, E. Nelan, D. Story, A.L. Whipple, P.J. Shelus, W.H. Jefferys, P.D. Hemenway, Otto G. Franz, L.H. Wasserman, R.L. Duncombe, Wm. van Altena, L.W. Fredrick; The Astronomical Journal, Vol. 116, Issue 1, 1998, pp 429-439, डी॰ओ॰आई॰ 10.1086/300420, बिबकोड 1998AJ....116..429B, arxiv astro-ph/9806276
  3. Search for Associations Containing Young stars (SACY): I. Sample & Searching Method, C.A.O. Torres, G.R. Quast, L. da Silva, R. de la Reza, C.H.F. Melo, M. Sterzik; Astronomy and Astrophysics, Vol 460, December 2006, pp 695-708, डी॰ओ॰आई॰ 10.1051/0004-6361:20065602, बिबकोड 2006A&A...460..695T, arxiv astro-ph/0609258
  4. 4.0 4.1 A Family Portrait of the Alpha Centauri System: VLT Interferometer Studies the Nearest Stars, Pierre Kervella and Frederic Thevenin, ESO, 15 March 2003
  5. Atlas of Astronomical Discoveries, Govert Schilling, Springer, 2011, ISBN 9781441978103, ... In the sky, Proxima Centauri is a hundred times fainter than the faintest star that can be seen with the naked eye ...
  6. Habitability and cosmic catastrophes, Arnold Hanslmeier, Springer, 2009, ISBN 9783540769446, ... One example of a red dwarf star is Proxima Centauri, which is the nearest star to our solar system ... Proxima Centauri is at a distance of 13500 AU from the double star α Cen A, B ...
वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ