प्रीतम पाल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

Pritam Pal


कार्यकाल
18, January 2011 – 18, January 2016

President, State Consumer Commission, Chandigarh
कार्यकाल
2009 – 17, January 2011

कार्यकाल
5, November 2004 – 2, June 2009

कार्यकाल
28, January 2002 – 4, November 2004

कार्यकाल
March 1986 – January 2002

जन्म 3 जून 1947 (1947-06-03) (आयु 76)
Kandroli village, district, Punjab, British India
राष्ट्रीयता Indian
जीवन संगी Maya Devi
संतान Sons Ajay Pal Pritam and Aman Pal, daughters Parveen, Sukhda Pritam and Vandana
आवास Yamunanagar
विद्या अर्जन Kurukshetra University, Kurukshetra
व्यवसाय Judge
धर्म Hindu
वेबसाइट http://pritampal.net/

प्रीतम पाल हरियाणा राज्य के लोकायुक्त के पद से 18 जनवरी 2016 को सेवानिवृत्त हुए हैं। इनका जन्म यमुनानगर जिले के एक छोटे से गाँव कन्द्रोली में 3 जून 1947 को हुआ था।

करियर[संपादित करें]

इन्होंने अपनी स्नातक शिक्षा सन 1969 में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से हासिल की। इसके बाद इन्होनें वकालत की शिक्षा 1972 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इन्होने एक वकील के रूप में कुरुक्षेत्र एवं यमुनानगर कोर्ट में 14 वर्ष तक वकालत की। इस दौरान वे आर्य समाज के लिए एवं अन्य राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। ये 1986 में हरियाणा में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए।जिला न्यायाधीश के रूप में इनकी नियुक्ति हरियाणा के गुडगाँव, रोहतक, अम्बाला, यमुनानगर, हिसार, महेंद्रगढ़, भिवानी और फरीदाबाद में हुई। इसके बाद इन्हें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय में रजिस्ट्रार के रूप में जनवरी 2002 में नियुक्त किया गया। ये इस पद पर नवम्बर 2004 तक रहे। इन्हें माननीय न्यायालय में नवम्बर 2004 में पदासीन किया गया। इस पद पर वे अपनी सेवानिवृति तक बने रहे। इस दौरान इन्होने लगभग 6900 मामलों का फैसला किया। सन 2009 में ये सेवा निवृत हो गये[1]

सेवा निवृति के बाद इन्हें राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इस पद पर वे 17 जनवरी 2011 तक बने रहे। 18 जनवरी 2011 को इन्हें हरियाणा के लोकायुक्त के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।[2]

Taking oath as Lokayukta, Haryana
श्री प्रीतम पाल लोकायुक्त पद की शपथ के तुरंत बाद

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 19 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जनवरी 2015.
  2. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 जनवरी 2015.