प्रशांत तख़्ता
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
प्रशांत तख़्ता एक भौगोलिक तख़्ता है जिसके ऊपर प्रशांत महासागर का अधिकाँश हिस्सा स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल १०.३ करोड़ वर्ग किलोमीटर है और यह पृथ्वी का सबसे बड़ा भौगोलिक तख़्ता है। इस तख़्ते की सीमा उत्तर में उत्तर अमेरिकी तख़्ते से, पूर्व में नाज़का, हुआन दे फ़ूका और कोकोस तख़्ते से, दक्षिण में अंटार्कटिक तख़्ते से और पश्चिम में फ़िलिपीन सागर और हिन्द-ऑस्ट्रेलियाई तख़्ते से मिलती है।