प्यार की ये एक कहानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्यार की ये एक कहानी
निर्माताएकता कपूर
लेखकऋतु भाटिया (संवाद)
पटकथा byअथ्लेया कौशल
कथाकारसोनाली जाफ़र
निर्देशकपार्थो मित्र, रमिंदर सिंह सूरी, आशीष श्रीवास्तव और नितेश सिंह
रचनात्मक निर्देशक
  • प्रशांत भट्ट
  • क्लोए फ़ेर्न्स
  • मीत कोहली
अभिनीत↓ नीचे देखें
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
एपिसोड कि संख्या331[1]
उत्पादन
निर्माता
उत्पादन स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
छायांकनमहेश तलकड़
संपादक
  • विकास शर्मा
  • विशाल शर्मा
  • संदीप भट्ट
  • राजीव यादव
कैमरा सेटअपबहु-कैमरा
प्रसारण अवधि24 मिनट लगभग
निर्माता कंपनीबालाजी टेलीफिल्म्स
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कस्टार वन
प्रकाशित18 अक्टूबर 2010 (2010-10-18) –
15 दिसम्बर 2011 (2011-12-15)

प्यार की ये एक कहानी स्टार वन पर आने वाला भारत का एक अत्यंत विशेष लोकप्रिय धारावाहिक था। यह १८ अक्टुबर २०१० से १५ दिसम्बर २०११ तक चला।[2]

कहानी[संपादित करें]

यह कहानी २०० साल पहले पिसाच बने अभ्येंद्र कि है जो २०० सालों के पश्चात पियाली जयसवाल से मिलता है। जिसका चेहरा गायत्रीसिंघी शिवरंजनी मैथिली गौरिमा पंढेर से मिलता है। पियाली/पिया को शिष्यवृत्तीद्वारा माउंट नामक एक महाविद्यालय में पढ़ने का मौका मिलता है। वह देहरादून चली जाती हैं। यहाँ उसकी मुलाकात मिशा डोबरियाल (प्रिया वल) से होती है। और दोनों मे दोस्ती हो जाती हैं। मिशा उसे अपने दोस्तों (कबीर,रूही और अंगद) से मिलवाती है |घर एक दिन ले जाती है। तब पिया को पता चलता है कि मिशा अरनब डोबरियाल की बेटी है। साथ ही उसे अपनी सौतेली माँ और दो बहनों का पता चलता है। पहले वह इस बात को किसी को नहीं बताती है।

उसे एक अभय नाम का लड़का भी मिलता है जो एक पिसाच है। लेकिन पिया को इस बारे में नहीं पता होता। पिया अभय के बारे में जानने के लिए उससे कई प्रश्न पूछते रहती है। जिस कारण अभय उससे दूर भागते रहता है। पिया को अभय में पिसाच के गुण पता चलने लगते हैं और तभी अभय पिया को अपने दिल की बात बता देता है। पिया महाविद्यालय छोड़ के जाने लगती है कि तभी उसे सड़क के पास यह अहसास होता है कि वह भी अभय को प्यार करने लगी है।

इसी बीच एक और पिसाच अभय से बदला लेने के लिए आता है। और उससे पिया को बचाने के लिए अभय पिया को अपने से दूर कर देता है। लेकिन सिद्धार्थ उसे खोज निकालता है। इसके बाद वह पिया को भी पिसाच बनाने की कोशिश करता है। कुछ समय के बाद सिद्धार्थ और अभय में लड़ाई होती है। कुछ समय के लिए सिद्धार्थ चले जाता है। मेथिली नामक एक और पिसाच, जो अभय से प्यार करती है और बिलकुल पिया के जैसे दिखती है, वह भी आ जाती है। अभय को लगता था की मेथिली जल कर मर चुकी है लेकिन सिद्धार्थ उसे पिसाच बना चुका था। वह अभय को वापस पाने के लिए पिया को मारने की कोशिश करती है। लेकिन अभय उसे बचा लेता है। अंत में अभय और उसके कई दोस्त मिल कर सिद्धार्थ और मेथिली को मार देते हैं। इसके बाद अभय पिसाच से मनुष्य बन जाता है और पिया और अभय की शादी हो जाती है।

कलाकार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Pyaar Kii Ye Ek Kahaani on HotStar". Hotstar. मूल से 27 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि June 24, 2017.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 27 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अक्तूबर 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]