पो नागार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पो नागार
पो नागार के प्रवेश द्वार के ऊपर महिषासुरमर्दिनी दुर्गा की मूर्ति विराजमान है।

पो नागार (वियतनामी : Tháp Po Nagar) वियतनाम में ना त्रांग के पास स्थित एक प्राचीन हिन्दू मन्दिर है। इसका निर्माण 781 ई के पहले हुआ था। यह ईआन पो नागार (Yan Po Nagar) नामक स्थानीय देवी को समर्पित है जो हिन्दू देवी भगवती और महिषासुरमर्दिनी ही हैं। यही देवी वियतनामी भाषा में थीएन ई थान मउ (Thiên Y Thánh Mâu) नाम से जानी जाती हैं।


सन्दर्भ[संपादित करें]