पोकर
पोकर एक ताश का प्रकार है जिसमें शर्त लगाना व अकेले खेलना शामिल है। इसमे विजेता उसके पास मौजुद पत्तों के मेल व क्रम से चुना जाता है जिनमें कुछ पत्तें खेल खत्म होने तक छिपे होते है। यह खेल भिन्न-भिन्न प्रकार से खेला जाता है जिनमें खेले गए पत्तें, मिलाए गए पत्तें व छिपे हुए पत्तों की अलग अलग मात्रा शामिल होती है। पोकर का सबसे लोकप्रिय प्रकार टेक्सास होल्ड'एम है।
खेलने की विधी [संपादित करें]
सामान्य तौर पर खेलते वक्त पत्तें बाटने का अधिकार सभी खिलाड़ियों को बारी-बारी दिया जाता है और एक टोकन से चिह्नित किया जाता है जिसे डिलर बटन या बक कहते है। कसिनो में खेलते वक्त डिलर ही सबकी ओर से पत्तें बांटता है किन्तू बटन (सामान्यत: एक सफ़ेद चिप्पी) खिलाड़ियों के बिच दक्षिणावर्त दिशा (धडी के दिशा में) घुमाया जाता है जिससे शर्त लगाने वाले खिलाड़ी की पहचान होती है। पोकर टेबल पर पत्ते एक-एक करके दक्षिणावर्त दिशा में बाटें जाते है।
खेल में शुरुआती शर्त लगाने के लिए एक या एक से अधिक खिलाड़ी चाहिए होते है।