पोंडा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| पोंडा फोणे |
|
| — शहर/ तालुक — | |
|
|
|
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
| देश | |
| राज्य | गोवा |
| ज़िला | उत्तर गोवा |
| जनसंख्या | 17,688 (2001 के अनुसार [update]) |
| क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• 42 मीटर (138 फी॰) |
पोंडा (कोंकणी: फोणे), भारतीय राज्य गोवा के उत्तर गोवा जिले का एक नगर और नगर परिषद है। पोंडा तालुक का मुख्यालय यह शहर गोवा के मध्य भाग में स्थित है और गोवा की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है। यह गोवा की राजधानी पणजी के दक्षिण पूर्व में 29 किमी की दूरी पर और गोवा की आर्थिक राजधानी मडगांव के पूर्वोत्तर में 18 किमी की दूरी पर स्थित है। पोंडा गोवा में उद्योगों का मुख्य केन्द्र है और यहां कई बड़े कारखाने और उद्योग-धंधे स्थित हैं। लगभग 20000 की जनसंख्या वाला यह शहर गोवा का सबसे तेजी से विकसित होता शहर है। गोवा का सबसे प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज गोवा इंजीनियरिंग कॉलेज पास के फरमागुडी में स्थित है।