पॉडभारती
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
पॉडभारती एक हिन्दी पॉडपत्रिका है। इसके रचयिता एवं संचालक देबाशीष चक्रवर्ती तथा शशि सिंह हैं। इसमें हिन्दी पॉडकास्ट विवरण सहित प्रकाशित होते हैं। पॉडभारती अप्रैल 2007 में प्रारंभ हुई। इसमें तकनालॉजी, इण्टरनेट पर भारतीय भाषाओं से संबंधित तकनीक व जानकारी तथा सामयिक विषयों और मनोरंजन से संबंधित विविध समाचार विचार प्रस्तुत किये जाते हैं। 2008 में पॉडभारती को प्रतिष्ठित टाटा नेन हॉटेस्ट स्टार्टअप तथा मंथन पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया।
यह भी देखें [संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
|
|||||||||||||||||||||||||||