पैरी नदी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
पैरी महानदी की सहायक नदी है। पैरी गरियाबंद तहसील की वृन्दानकगढ़ जमींदारी में स्थित अत्ररीगढ़ पहाड़ी से निकलती है। उसके बाद उत्तर-पूर्व दिशा की ओर करीब ९६ कि.मी. बहती हुई राजिम क्षेत्र में महानदी से मिलती है। पैरी नदी धमतरी और राजिम को विभाजित करती है। पैरी नदी के तट पर स्थित है राजीवलोचन मंदिर। राजिम में महानदी और सोंढुर नदियों का त्रिवेणी संगम-स्थल भी है।[1] इसकी लम्बाई 90 किमी. है तथा प्रवाह क्षेत्र 3,000 वर्ग मीटर है।[2]
संदर्भ [संपादित करें]
- ↑ "छत्तीसगढ़ की नदियाँ और तालाब" (एचटीएमएल). सुजलाम. http://sujalam.blogspot.com/2007/11/blog-post_29.html. अभिगमन तिथि: 2008.
- ↑ "छत्तीसगढ़ में नदियाँ" (एचटीएमएल). छत्तीसगढ़ कल्चर. http://www.cgculture.in/Hindi/Chhattisgarh_at_a_Glance/Chhattisgarh_mein_Nadiyan.htm. अभिगमन तिथि: 2008.