पुर्तगाली तिमोर
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
पूर्वी तिमोर जब पुर्तगाल का एक उपनिवेश था उस समय यह पुर्तगाली तिमोर कहलाता था। पुर्तगाल के शासन के दौरान तिमोर द्वीप के शेष भाग पर पहले, नीदरलैण्ड ईस्ट इंडीज और बाद में इंडोनेशिया का नियंत्रण था।
पहली बार 1515 में जो यूरोपीय लोग तिमोर द्वीप पर आये थे, वो पुर्तगाली थे। डोमिनिकन फ्रायर्स ने 1556 में इस द्वीप पर एक पुर्तगाली बस्ती की स्थापना की थी, और 1702 में इसे एक पुर्तगाली उपनिवेश घोषित किया गया था। 1974 में पुर्तगाल के लिस्बन में हुये एक सैन्य तख्तापलट के बाद बनी लोकतांत्रिक सरकार ने उपनिवेश उन्मूलन प्रक्रिया की शुरुवात की, 1975 में इंडोनेशिया ने पुर्तगाली तिमोर पर आक्रमण कर उसका नियंत्रण अपने हाथ में ले कर पुर्तगाली शासन का अंत कर दिया। इंडोनेशिया द्वारा इस प्रकार किये गये नियंत्रण को अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली और इसे आधिकारिक तौर पर, 2002 में एक स्वतंत्र देश पूर्वी तिमोर के अस्तित्व में आने तक पुर्तगाली तिमोर ही कहा जाता रहा।