भारतीय चित्तीदार मूषक मृग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(पिसूरा से अनुप्रेषित)

भारतीय चित्तीदार मूषक मृग
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: स्तनधारी
गण: द्विखुरीयगण
कुल: ट्रैगुलिडी
वंश: मॉशिओला
जाति: ऍम. इन्डिका
द्विपद नाम
मॉशिओला इन्डिका
ग्रे, १८५२
पर्यायवाची

ट्रैगुलस मॅमिन्ना

भारतीय चित्तीदार मूषक मृग द्विखुरीयगण की जाति का एक छोटा मृग है जो भारत में और शायद नेपाल में भी पाया जाता है।

इतिहास[संपादित करें]

इसे पहले ट्रैगुलस मॅमिन्ना प्रजाति का माना जाता था, लेकिन हाल के शोधों ने यह बताया है कि ट्रैगुलस मॅमिन्ना केवल श्री लंका में ही पाया जाता है और भारत की प्रजाति उससे बिल्कुल भिन्न है।[2]

आवास और व्यवहार[संपादित करें]

यह वर्षावनों में रहता है और आदत से निशाचर है। वर्तमान में यह तेलंगाना के अमराबाद टाईगर रिजर्व में संरक्षित किया जा रहा है।।।

विवरण[संपादित करें]

इसके शरीर की लंबाई ५७.५ से.मी. (२३ इन्च) होती है और पूँछ की लंबाई २.५ से.मी. (१ इन्च) होती है। इसका वज़न लगभग ३ कि. होता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Duckworth, J.W., Hem Sagar Baral & Timmins, R.J. (2008). Moschiola indica. 2008 संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN लाल सूची. IUCN 2008. Retrieved on ०६/११/२०१२. डाटाबेस प्रवृष्टि में इस जाति के खतरे से बाहर होने का संक्षिप्त विवरण दिया गया है।
  2. Groves, C. & Meijaard, E. (2005) Intraspecific variation in Moschiola, the Indian Chevrotain. The Raffles Bulletin of Zoology. Supplement 12:413-421 PDF Archived 2008-07-27 at the वेबैक मशीन