पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय
| पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय | |
|---|---|
| University of Pittsburgh | |
| कथेड्रल ऑफ़ लर्निंग | |
|
|
|
| स्थापित | २८ फरवरी, १७८७ |
| प्रकार: | निजी और सार्वजनिक |
| अनुदान: | २,३३,४०,००,००० $ |
| कुलपति: | मार्क नौर्डेनबर्ग |
| विद्यार्थी: | २७,५६२ (२००८) |
| स्थिति: | पिट्सबर्ग, पेन्सिलवेनिया, अमेरिका |
| परिसर: | ०.५३ किमी२ (१३२ एकड़) |
| जालपृष्ठ: | आधिकारिक वेबसाइट। |
पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय (अंग्रेज़ी: University of Pittsburgh) अमेरिका के पिट्सबर्ग में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसे "पिट्" भी कहा जाता है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना १७८७ में हुई थी। अभी यहाँ विभिन्न पाठ्यक्रमों में २७,५६२ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। "पिट्" दर्शनशास्त्र के लिए जाना जाता है। यहाँ शिक्षा ग्रहण करने के लिए पूरी दुनिया से विद्यार्थी आते हैं। यहाँ एक अस्पताल भी है जिसे "पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय आयुर्विज्ञान केन्द्र" (University of Pittsburgh Medical Center (UPMC)) कहा जाता है। यहाँ विभिन्न प्रकार के शोध कार्य भी होते रहते हैं। इसके अतिरिक्त यह यहाँ पर स्थित एक ऊँचे भवन "कथेड्रल ऑफ़ लर्निंग" के लिए भी प्रसिद्ध है। यह खेलकूद के क्षेत्र में भी अग्रणी है और यहाँ के सर्वश्रेष्ठ खेल हैं - अमेरिकी फुटबॉल और बास्केटबॉल।
यह विश्वविद्यालय से सम्बन्धित लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की सहायता कर सकते है।
| विकिमीडिया कॉमन्स पर पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय से सम्बन्धित मीडिया है। |