तेंदू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(पर्सिम्मन से अनुप्रेषित)
तेंदू फल - साबुत और कटे हुए

तेंदू या अकमोल या स्वर्णाम्र एक पीले, नारंगी या लाल रंग का मीठा फल होता है। इसका अकार ०.५ से 15 इंच तक का गोला होता है। भारत में यह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में, ख़ासकर विन्ध्याचल की पहाड़ियों में, पैदा किया जाता है।

अन्य भाषाओँ में[संपादित करें]

तेंदू को अंग्रेज़ी में "पर्सिम्मन" (persimmon) कहते हैं और कभी-कभी "डेट-प्लम" (date-plum) भी कहते हैं क्योंकि बहुत से लोगों को इसका स्वाद ख़जूर (अंग्रेज़ी: डेट) और आलू-बुख़ारे (अंग्रेज़ी:प्लम) का मिश्रण लगता है।

पेड़[संपादित करें]

भारतीय और अमेरिकी तेंदू के पेड़ लगभग १५ मीटर तक उगते हैं।[1] जापानी तेंदू का पेड़ ४-१० मीटर का होता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. इतिहास बनते फल और स्वाद Archived 2011-08-28 at the वेबैक मशीन, "तेंदू - यह अधिक मात्रा में मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के विंध्याचल के जंगलों में पाया जाता है। एक मध्यम आकार के पर्णपाती ऊंचाई 15m। इसके पत्ते बीड़ी बनाने (लपेटने) के काम में आते हैं। इसका फल गूदेदार, मीठा और स्वादिष्ट होता है।"