पर्ल

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पर्ल एक उच्च स्तरीय, सामान्य-प्रयोजन, प्रोग्रामिंग भाषा है । इसका विकास लैरी वॉल द्वारा सन् १९८७ में यूनिक्स स्क्रीप्टिंग भाषा के अंतर्गत रिपोर्ट कि प्रक्रिया को आसान बनाने के लिये किया गया था । तब से, यह अनेक परिवर्तनो और संशोधनो से गुजरी है और प्रोग्रामरस के बीच व्यापक रूप से लोकप्रिय हुई है । पर्ल अन्य प्रोग्रामिंग भाषाओं जैसे कि C, shell scripting (sh), AWK, और sed से समानता रखति है । यह भाषा शक्तिशाली पाठ प्रसंस्करण सुविधाए प्रदान करती है, वो भी यूनिक्स उपकरणों की डेटा लंबाई सीमा के बिना । पर्ल ने एक CGI स्क्रिप्टिंग भाषा के रूप में 1990 के दशक के अंत में अपनी पार्सिंग क्षमताओं के कारण व्यापक लोकप्रियता प्राप्त की ।

CGI के अलावा पर्ल, ग्राफिक्स प्रोग्रामिंग, सिस्टम प्रशासन, नेटवर्क प्रोग्रामिंग, वित्त, जैव सूचना विज्ञान, और अन्य अनुप्रयोगों के लिए काम में ली जाती है | अपने लचीलेपन और शक्ति के कारण पर्ल को "प्रोग्रामिंग भाषाओं के स्विस सेना के chainsaw" की संज्ञा दी गयी है |

[संपादित करें] इतिहास

[संपादित करें] सुरुआति सन्सकरण

लैरी वाल Larry Wall ने प्रोग्रमर के तौर पर् सन् १९८७ मे पर्ल पर कार्य किया, और comp.sources.misc के लिये प्रथम सन्सकरण १८ दिसम्बर १९८७ को तैयर किया।इस प्रकर इस भषा ने अगले कुछ वर्षो तक तेजी से विस्तार किया।

सन् १९८८ मे पर्ल २ बेहतर इनजन के साथ विमोचित किया गया। तथा सन् १९८९ मे स्ट्रीम समर्थन के सथ पर्ल ३ विमोचित हुआ।

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ