पर्यायवाद
दूसरों के कल्याण के लिये नि:स्वार्थ भाव से काम करने को पर्यायवाद (Altruism) या 'परोपकारिता या आत्मोत्सर्ग कहते हैं। विश्व की अधिकांश संस्कृतियों में परोपकारिता एक सदगुण के रूप में देखा जाता है।
[संपादित करें] परोपकार
परोपकार का अर्थ है दूसरों की भलाई करना। कोई व्यक्ति जीविकोपार्जन के लिए विभिन्न उद्यम करते हुए यदि दूसरे व्यक्तियों और जीवधारियों की भलाई के लिए कुछ प्रयत्न करता है तो ऐसे प्रयत्न परोपकार की श्रेणी में आते है। परोपकार के समान कोई धर्म नहीं है। मन, वचन और कर्म से परोपकार की भावना से कार्य करने वाले व्यक्ति संत की श्रेणी में आते है। ऐसे सत्पुरुष जो बिना किसी स्वार्थ के दूसरों पर उपकार करते है वे देवकोटि के अंतर्गत कहे जा सकते है। परोपकार ऐसा कृत्य है जिसके द्वारा शत्रु भी मित्र बन जाता है। यदि शत्रु पर विपत्ति के समय उपकार किया जाए तो वह भी उपकृत होकर सच्चा मित्र बन जाता है। भौतिक जगत का प्रत्येक पदार्थ ही नहीं, बल्कि पशु पक्षी भी मनुष्य के उपकार में सदैव लगे रहते है। यही नहीं सूर्य, चंद्र, नक्षत्र, आकाश, वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी, फल, फूल आदि मानव कल्याण में लगे रहते है। इनसे मानव को न केवल दूसरे मनुष्यों बल्कि पशु-पक्षियों के प्रति भी उपकार करने की प्रेरणा मिलती है। असहाय लोगों, रोगियों और विकलांगों की सेवा परोपकार के अंतर्गत आने वाले मुख्य कार्य है।
सच्चा परोपकारी वही व्यक्ति है जो प्रतिफल की भावना न रखते हुए परोपकार करता है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते है कि शुभ कर्म करने वालों का न यहां, न परलोक में विनाश होता है। शुभ कर्म करने वाला दुर्गति को प्राप्त नहीं होता है। चाणक्य के अनुसार जिन सज्जनों के हृदय में परोपकार की भावना जागृत रहती है, उनकी आपत्तियां दूर हो जाती है और पग-पग पर उन्हे संपत्ति और यश की प्राप्त होती है। तुलसीदास ने परोपकार के विषय में लिखा है -
परहित सरिस धरम नहिं भाई।परपीड़ा सम नहिं अधमाई॥
दूसरे शब्दों में, परोपकार के समान कोई धर्म नहीं है। विज्ञान ने आज इतनी उन्नति कर ली है कि मरने के बाद भी हमारी नेत्र ज्योति और अन्य कई अंग किसी अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाने का काम कर सकते है। इनका जीवन रहते ही दान कर देना महान उपकार है। परोपकार के द्वारा ईश्वर की समीपता प्राप्त होती है। इस प्रकार यह ईश्वर प्राप्ति का एक सोपान भी है और गन्द मे लन्द चोदन।
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
-
- What is Altruism? from Altruists International
- Philosophy and Religion
- The Sciences
- Altruism: Myth or Reality?
- Biological Altruism at the Stanford Encyclopedia of Philosophy
- The Altruistic Personality and Prosocial Behavior Institute at Humboldt State University
- Dharol Tankersley, C. Jill Stowe & Scott A. Huettel (21 January 2007). "Altruism is associated with an increased neural response to agency". Nature 10: 150–151. doi:10.1038/nn1833. http://www.nature.com/neuro/journal/v10/n2/abs/nn1833.html.
- "Unraveling altruism, conscience, and condemnation"
- Greater Good magazine examines the roots of Altruism at the University of California, Berkeley
- BBC Radio 4's In Our Time programme on Altruism (requires RealAudio)