पम्पास

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

gadhiya या पंपास या पम्पा (क्वेशुआ मे इसका अर्थ होता है,"मैदान") दक्षिण अमेरिका की उपजाऊ निचली भूमि है और इसका विस्तार अर्जेंटीना के प्रांतों ब्यूनस आयर्स, ला पम्पा, सांता फे और कोरडोबा, उरुग्वे के अधिकांश और ब्राजील के दक्षिणी भाग, रिओ ग्रान्दे दो सुल तक है। इसका कुल क्षेत्रफल 750,000 किमी2 (289,577 वर्ग मील) से अधिक है। पम्पास घास के मैदान शीतोषणकटिबंधीय घास के मैदान है। यहाँ की मुख्य आर्थिक क्रिया मांस की प्राप्ति के लिए पशुपालन है। यहाँ के पासुपालकों को गवाचो कहा जाता है।यहाँ के मांस प्रसंस्करण उधोग को फ्रिगोरिफोकस कहते हैं।