पंजाब एवं सिंध बैंक
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
पंजाब एवं सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) उत्तर भारत का प्रमुख बैंक है। इसके लगभग ९०० शाखाओं में से ४०० पंजाब में हैं। इस बैंक का मुख्यालय नयी दिल्ली में है।
वर्ष 1908 में जब भाई वीर सिंह, सर सुंदर सिंह मजीठिया तथा सरदार तिरलोचन सिंह जैसे दूरदर्शी तथा विद्वान व्यक्तियों के मन मे देश के गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर उठाने का विचार आया तब पंजाब एण्ड सिंध बैंक का जन्म जन्म हुआ । बैंक की स्थापना समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के आर्थिक उत्थान द्वारा उनके जीवन स्तर को उंचा उठाने हेतु सामाजिक वचनबद्घता के सिद्धान्तों पर की गई ।