न्यूफ़ाउण्डलैण्ड
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
न्यूफ़ाउण्डलैण्ड कनाडा के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीप है, और यह न्यूफ़ाउण्डलैण्ड और लैब्राडोर प्रान्त का एक भाग है। यहाँ की राजधानी सन्त जोन्स है, जो द्वीप के पूर्वोत्तर भाग पर है। इस द्वीप पर लगभग ५ लाख लोग रहते हैं।
न्यूफ़ाउण्डलैण्ड की अधिकांश जनसंख्या अङ्ग्रेज़ी बोलती है लेकिन इस द्वीप पर फ़्रान्सीसी भाषी लोग भी रहते हैं, जिनमें अधिकतर दक्षिणपश्चिम में रहते हैं। न्यूफ़ाउण्डलैण्ड के कूछ क्षेत्रों में लोग कुछ अलग प्रकार से अंग्रेज़ी बोलते और शब्दों का उपयोग करते हैं जो मानक अंग्रेज़ी में नहीं हैं। यहाँ तक की न्यूफ़ाउण्डलैण्ड में बोली जाने वाली अंग्रेज़ी का एक अलग शब्दकोष भी है।
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
- न्यूफ़ाउण्डलैण्ड और लैब्राडोर सरकार का जालस्थल (अंग्रेज़ी)