नोबेल पुरस्कार
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष १९०१ मे शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशी प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल ३५५ आविष्कार किए जिनमें १८६७ में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था। दिसंबर १८९६ में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानवजाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशी के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना २९ जून १९०० को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार १९०१ में रेड क्रॉस के संस्थापक ज्यां हैरी दुनांत और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया।
[संपादित करें] २००९ में प्रदान किए गए नोबेल पुरस्कार
- चिकित्सा- एलिजाबेथ ब्लैकबर्न (आस्ट्रेलियाइ मूल की), जैक जोस्ताक (ब्रिटिश मूल के) तथा कैरोल ग्रेडेर को गुणसूत्रों की प्रतिकृति तथा क्षरण से होने वाले बचाव के तरीके पर शोध के लिए
- भौतिकि- चार्ल्स के काव, विलियर्ड एस बॉयल और जॉर्ज ई स्मिथ (तीनों अमेरिकी वैज्ञानिक) को डिजीटल फोटोग्राफी में इस्तेमाल की जाने वाली प्रौद्योगिकी के निर्माण और दुनिया को फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क से जोड़ने में कामयाबी के लिए
- रसायन- वेंकटरामन् रामकृष्णन् (भारतीय मूल के अमेरिकी), टॉमस स्टाइत्स (अमेरिका) और अदा योनाथ (इज़राइल) को जीव कोषिकाओं में पाए जाने वाले अतिसूक्षम कण राइबोसोम संबंधी अनुसंधान के लिए।
- साहित्य- हर्ता म्यूलर (जर्मन उपन्यासकार) को
- शांति- बराक ओबामा (अमरीकी राष्ट्रपति)
- अर्थशास्त्र- ओलिवर विलियमसन और एलिनॉर ओस्ट्रॉम (अमेरिका) को इथिकल कॉरपोरेट गवर्न्ेस और प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन पर विशद् शोध के लिए
[संपादित करें] बाहरी कडियाँ