नुआपड़ा जिला
|
|
इस लेख में सन्दर्भ या सूत्र नहीं दिए गए हैं। कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। बिना सूत्रों की सामग्री को हटाया जा सकता है। (अगस्त 2012) |
नुआपाड़ा भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय नुआपाड़ा में स्थित है। पश्चिमी उड़ीसा का नौपाडा जिला मध्य प्रदेश के रायपुर और उड़ीसा के बारगढ़, बालंगीर व कालाहांडी जिलों से घिरा हुआ है। 3407.05 वर्ग किमी. में फैला यह जिला 1993 तक कालाहांडी का हिस्सा था, लेकिन प्रशासनिक सुविधा के लिहाज से इसे कालाहांडी से अलग एक नए जिले के रूप में गठित कर दिया गया। इस जिले का विस्तार 20° 0' उ० एवं 21° 5' उ० रेखांश तथा 82° 20' पू० एवं 82° 40' पू० अक्षांश के बीच है। पटोरा जोगेश्वर मंदिर, राजीव उद्यान, पातालगंगा, योगीमठ, बूढ़ीकोमना, खरियर, गोधू जलप्रताप आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
अनुक्रम |
आवागमन [संपादित करें]
- वायु मार्ग
नौपाडा का नजदीकी एयरपोर्ट रायपुर विमानक्षेत्र में है। यह एयरपोर्ट 120 किमी. की दूरी पर है और देश के अनेक बड़े शहरों से वायुमार्ग द्वारा जुड़ा है।
- रेल मार्ग
नौपाडा रोड रेलवे स्टेशन यहां का करीबी रेलवे स्टेशन है, जो नौपाडा नगर से 3 किमी. दूर है। यह रेलवे स्टेशन दक्षिण पूर्व रेलवे के विजाग-रायपुर रेल लाइन पर स्थित है।
- सड़क मार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग 217 और राज्य राजमार्ग 3 नौपाडा को अन्य शहरों से जोड़ता है। राज्य परिवहन की अनेक बसें नौपाडा के लिए चलती रहती हैं।
संदर्भ [संपादित करें]
संदर्भ [संपादित करें]
बाहरी सम्पर्क [संपादित करें]
|
||||||||||||||||||||