नीना दोब्रेव
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| नीना दोब्रेव | |
|---|---|
| जन्म | नीना कोन्स्टेनटिनोवा दोब्रेवा 9 जनवरी 1989 सोफिया, बुल्गारिया |
| राष्ट्रीयता | बल्गेरियाई-कैनेडियन |
| व्यवसाय | अभिनेत्री और मॉडल |
| सक्रिय वर्ष | 2006–वर्तमान |
नीना दोब्रेव (जन्म: नीना कोन्स्टेनटिनोवा दोब्रेवा, बुल्गारियन: Нина Константинова Добрева; जनवरी 9, 1989) बल्गेरियाई-कैनेडियन अभिनेत्री और मॉडल हैं।[1] इन्होंने दॅग्रासि: नेक्स्ट जनरेशन के छठे से नौवें सत्र में मिया जोन्स, एकल किशोर माँ, की भूमिका निभाई थी। यह वर्तमान समय में सीडब्ल्यू टेलीविजन नेटवर्क के अलौकिक-किशोर ड्रामा टीवी श्रृंखला द वैंपायर्स डायरीज़ में एलीना गिल्बर्ट और कैथरीन पियर्स का किरदार निभाती हैं।
[संपादित करें] प्रारंभिक जीवन
नीना दोब्रेव का जन्म सोफिया, बुल्गारिया में हुआ था। जब यह दो वर्ष कि थी तब यह कनाडा चली गईं थीं, तथा इनका पालन-पोषन टोरंटो, ओण्टारियो में हुआ। वह धाराप्रवाह फ्रेंच, अंग्रेजी, और बुल्गारियन भाषाएँ बोलतीं हैं। इनकी माँ कलाकार और पिता कंप्यूटर वैज्ञानिक हैं।
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ "Nina Dobrev – Summary". TV.com. http://www.tv.com/nina-dobrev/person/473268/summary.html. अभिगमन तिथि: सितंबर 25, 2011.