निसोथ

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
ऑपेर्क्युलीना टर्पेथम Operculina turpethum
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: Plantae
विभाग: Magnoliophyta
वर्ग: Magnoliopsida
गण: Solanales
कुल: Convolvulaceae
प्रजाति: Operculina
जाति: O. turpethum
द्विपद नाम
Operculina turpethum
(L.) Silva Manso

निसोथ के कई भेद होते हैं -सफेद निसोथ, श्याम निसोथ और लाल निसोथ |

अनुक्रम

[संपादित करें] सफेद निसोथ

सफेद निसोथ की बेली जंगल में होती है | इसमें सफेद फूल आते हैं | गोल -गोल फल आते हैं | उनमें चार -चार बीज आते हैं | पत्ते नोक दार गोल होते हैं | इसकी बेली की लकडी में तीन धारें होती हैं | सफेद निसोथ सबसे उत्तम होता है |

[संपादित करें] काला निसोथ

काले निसोथ की भी लता होती है | फूल काला पन लिये बैंगनी रंगा का होता है | पत्ते गोल-गोल नोकदार होते हैं | परंतु फल तथा पत्ते सफेद निसोथ से कुछ छोटे होते हैं | और सब आकार मिलता है |

[संपादित करें] लाल निसोथ

लाल निसोथ भी इसी प्रकार का होता है | लालपन लिये पत्ते होते हैं |

[संपादित करें] रोग नाश

मात्रा - सफेद निसोथ की 2 मासे से 4|| मासे तक मात्रा है | काले की मात्रा 1से 3 मासे तक है और लाल की 3 मासे से 6 मासे तक मात्रा है | गुण -निसोथ कडुआ ,चरपरा ,गरम ,रेचक ,रूक्ष ,तीक्ष्ण ,तिक्त,रसान्वित और कटु पाकी है | इसका जुलाब हितकारी है | यह मल स्तम्भक ,ग्रहणी,उदर, कृमी,कफ,पाण्डु,प्लीहा ,ज्वर,पित्त ,वात रक्त,उदावर्त,उदावर्त,शोथ तथा कुष्ठ ,कण्डु, व्रण , तथा हृदय रोग नाशक है | सफेद निसोथ - रेचक ,स्वादिष्ट ,गरम ,वातनाशक,है | यह सोथ ,पीत्त ,कफ ,ज्वर तथा उदर रोगों को दूर करने वाला है | काला निसोथ - सफेद निसोथ की अपेक्षा हिन गुण वाला किंतु इसमें विरेचन गुण अति तीव्र है तथा मूर्छा ,दाह,मद, भ्रांती नाशक एवं कण्ठ उत्कर्षण करने वाला है | लाल निसोथ - मधुर ,कसैला,मृदुरेची,रूक्ष , चरपरा है | इससे कफ,संग्रहणी और मल विष्टम्भ का नाश होता है |

[संपादित करें] विवरण

नाम -सं --त्रिवृत हिं- निसोत बं-तेरडी म- निशोत्तर, गु-नसोतर, फा- निसोथ, अं- तुरबुद,टरबीथ रूट |

[संपादित करें] बाहरी कड़ियां

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ