निरन्तर गति
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
निरन्तर गति (perpetual motion) का शाब्दिक अर्थ है - वह गति जो सदा चलती रहती है। किन्तु प्राय: इसका अर्थ ऐसी किसी युक्ति या प्रणाली से है जो कम उर्जा लेकर अधिक उर्जा उत्पन्न करती है - जिसका अर्थ है कि यह अनन्त काल तक कुछ न कुछ 'शुद्ध (नेट) उर्जा' उत्पना करती रहती है। ऐसी मशीन की कल्पना और निर्माण का प्रयत्न बहुत दिनो तक चला किन्तु अब यह मान लिया गया है कि ऐसी मशीन सम्भव नहीं है क्योंकि यदि ऐसा हुआ तो वह उर्जा संरक्षण का नियम का उलंघन होगा।