निद्रा

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
इरान के तेहरान में झपकी लेते हुए लोग

निद्रा या नींद शरीर की एक स्वाभाविक वृत्ति है। इससे शरीर को आराम मिलता है। निद्रा सम्पूर्ण जीवजगत में समान रूप से पायी जाती है। मानवों के अतिरिक्त सभी स्तनधारी एवं चिड़िया सोती हैं। इसके अतिरिक्त बहुत से सरिसृपों (रेप्टाइल्स) , उभयचरों (एम्फिबिअन्स्) एवं मछलियों में भी सोने की क्रिया देखी जाती है। जीवित रहने के लिये समय-समय पर सोना बहुत जरूरी है।

[संपादित करें] उम्र के अनुसार नींद की अवधि

सोता हुआ शिशु


आयु प्रतिदिन की औसत नींद
नवजात शिशु १८ घण्टे तक
1-12 मास का शिशु 14–18 घण्टे
1-3 वर्ष 12-15 घण्टे
3-5 वर्ष 11-13 घण्टे
5-12 वर्ष 9-11 घण्टे
किशोर (Adolescents) 9-10 घण्टे
वयस्क एवं वृद्ध 7-8 (+) घण्टे
गर्भवती स्त्री 8 (+) घण्टे


[संपादित करें] इन्हें भी देखें


[संपादित करें] वाह्य सूत्र