निखिल कुमार
|
निखिल कुमार
|
|
|
केरल के राज्यपाल
|
|
| पदस्थ | |
| कार्यभार ग्रहण 23 मार्च 2013 |
|
| मुख्यमंत्री | ओमन चांडी |
|---|---|
| पूर्व अधिकारी | हंसराज भारद्वाज |
|
नागालैंड के राज्यपाल
|
|
| कार्यकाल १५ अक्तूबर २००९ – 21 मार्च 2013 |
|
| मुख्यमंत्री | नेफियू रियो |
| पूर्व अधिकारी | गुरबचन जगत |
|
|
|
| जन्म | 15 जुलाई 1941 वैशाली, ब्रिटिश भारत |
| जीवन संगी | श्यामा सिंह |
| As of १५ अक्तूबर, २००९ Source: [1] |
|
निखिल कुमार भारत के केरल राज्य के राज्यपाल हैं।[1] भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें नागालैंड के राज्यपाल के पद से स्थानांतरित करके केरल का राज्यपाल नियुक्त किया । वे औरंगाबाद, बिहार के रहने वाले है एवं वहाँ से सांसद रह चुके हैं। निखिल कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 1963 बैच के अधिकारी है। वे दिल्ली के पुलिस आयुक्त, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के निदेशक, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल में निदेशक रहने के अलावा भारत सरकार के गृह मंत्रालय में विशेष सचिव भी रहे हैं। सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सलाहकार भी बनाया गया था। बाद में वे राजनीति में आये एवं औरंगाबाद से कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने।
व्यक्तिगत जीवन [संपादित करें]
निखिल कुमार बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री अनुग्रह नारायण सिंह के पोते हैं। इनके पिता सत्येंद्र नारायण सिन्हा भी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके है। उनकी मां किशोरी सिन्हा वैशाली जिला से कई बार सांसद रह चुकी हैं।उनकी पत्नी श्यामा सिंह ने भी लोकसभा में औरगांबाद जिले से प्रतिनिधित्व किया। राज्यपाल जैसे प्रभावशाली पद पर रहने के बावजूद निखिल कुमार का सरल व सादा जीवनशैली रहा है।
पद एवं कार्य [संपादित करें]
- 1995-97: पुलिस आयुक्त, दिल्ली ( डीजीपी रैंक)
- 1997: महानिदेशक,भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)
- 1997-99: विशेष गृह (आंतरिक सुरक्षा) सचिव, भारत सरकार
- 1999-01: महानिदेशक,राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी)
- 2001-03: सदस्य,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड, भारत सरकार
- 2004-09: 14 वीं लोकसभा के लिए चुने गए
- 2009-13 - नागालैंड के राज्यपाल
- 2013- केरल राज्य के राज्यपाल