नारद वेबसाइट

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नारद वेबसाइट एक पुराना एवं अपने समय का सर्वाधिक लोकप्रिय हिन्दी ब्लॉग ऍग्रीगेटर है। यह हिन्दी चिट्ठाजगत में प्रकाशित सभी प्रविष्टियों को एक ही जगह एकीकृत रूप में दिखाने का उपाय है जहाँ पाठक पंजीकृत ब्लॉग में चिट्ठाकारों द्वारा लिखे गये ताजा चिट्ठों की जानकारी व झलक पा सकते हैं।

अनुक्रम

[संपादित करें] आरम्भ

नारद को शुरु किये जाने के समय बहुत कम हिन्दी ब्लॉग थे। नारद को वर्डप्रैस पर स्थापित किया गया था। इसमें बहुत ज्यादा फीचर नहीं थे। यह एक सरल सा ऍग्रीगेटर था। नारद ने शुरुआती वर्षों में हिन्दी चिट्ठाकार समुदाय के विकास में बहुत योगदान दिया। बाद में इसका संस्करण नारद २ नाम से निकाला गया। बाद के समय में अन्य ऍग्रीगेटरों द्वारा इसका काम संभाल लेने के कारण एवं सर्वर लोड के कारण नारद तीव्र नाम से इसका लाइट संस्करण चलाया गया।

[संपादित करें] वर्तमान स्थिति

अक्षरग्राम सर्वर के डाउन होने से काफी समय से नारद नदारद है।

[संपादित करें] नारद से जुडे लोग और वेबपृष्ठ

नारद की परिकल्पना पंकज नरुला ने की थी। बाद में इसके संचालन का जिम्मा जीतेन्द्र चौधरी ने उठाया। इसकी टीम मे अक्षरग्राम नेटवर्क के कई सदस्य शामिल थे। इसकी टीम बारे विस्तृत जानकारी यहाँ है।

[संपादित करें] तकनीक

नारद वर्डप्रैस इंजन पर आधारित है जिस पर विभिन्न ब्लॉगों की फीड को ऍग्रीगेट करके दिखाया जाता है।

[संपादित करें] यह भी देखें

[संपादित करें] बाहरी कडियाँ

वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात