मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
राष्ट्रसन्त तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (RTMNU), महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है जिसका नाम पहले 'नागपुर विश्वविद्यालय' था। इसकी स्थापना ४ अगस्त, १९२३ को हुई थी। यह भारत के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसका नाम तुकडोजी महाराज के नाम पर रखा गया है। इस विश्वविद्यालय का मुख्य लक्ष्य संस्कृत, मराठी, हिन्दी, उर्दू आदि भाषाओं तथा आयुर्विज्ञान, विज्ञान, मानविकी, वाणिज्य एवं इंजीनियरी आदि की शिक्षा देना है। सन १९४७ से ही यह विश्वविद्यालय मेडिकल की डिग्री प्रदान कर रहा है। १ मई १९८३ को इस विश्वविद्यालय को विभाजित करके इसके कुछ संसाधनों द्वारा अमरावती विश्वविद्यालय बनाया गया था। नागार्जुना अभियांत्रिकी महाविद्यालय नागपुर