धर्मशाला
| धर्मशाला | |||||
|
|
|||||
|
|
|||||
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||
| देश | |||||
| राज्य | हिमाचल प्रदेश | ||||
| जिला | कांगडा़ | ||||
| महापौर | |||||
| सांसद | |||||
| जनसंख्या • घनत्व |
१९,०३४ (२००१ के अनुसार [update]) • ६५६ |
||||
| क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
२९ कि.मी² • १४५७ मीटर |
||||
|
विभिन्न कोड
|
|||||
धर्मशाला भारत के हिमाचल प्रदेश प्रान्त का शहर है। धर्मशाला की ऊंचाई 1,250 मीटर (4,400 फीट) और 2,000 मीटर (6,460 फीट) के बीच है। यह पर्वत 3 तरफ से कस्बे से घिरा हुआ है और यह घाटी दक्षिण की ओर जाती है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जहां पाइन के ऊंचे पेड़, चाय के बागान और इमारती लकड़ी पैदा करने वाले बड़े वृक्ष ऊंचाई, शांति तथा पवित्रता के साथ यहां खड़े दिखाई देते हैं। वर्ष 1960 से, जब से दलाई लामा ने अपना अस्थायी मुख्यालय यहां बनाया, धर्मशाला की अंतरराष्ट्रीय ख्याति भारत के छोटे ल्हासा के रूप में बढ़ गई है।
धर्मशाला में ओक, सेदार, पाइन और इमारती लकड़ी देने वाले पेड़ बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं और यहां उत्कृष्ट दृश्यों के साथ कुछ मनोहारी रास्ते हैं। भारत के ब्रिटिश वाइसराय (1862-63) लॉड एल्गिन को धर्मशाला की प्राकृतिक सुंदरता इंग्लैंड में स्थित उनके अपने घर स्कॉटलैंड के समान लगती थी।