द रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
The Ruins of Holyrood Chapel
द रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल
कलाकार लुई डेगुए (Louis Daguerre)
वर्ष ल. 1824
प्रकार कैनवास पर तेल
परिमाप 211 cm × 256.3 cm (83 इंच × 100.9 इंच)
स्थान वाकर आर्ट गैलरी, लिवरपूल, इंग्लैंड

द रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल (अंग्रेज़ी: The Ruins of Holyrood Chapel; हिन्दी: होलीरूड पूजास्थल के खंडहर) फ़्रांसीसी चित्रकार लुई डेगुए द्वारा 1824 में निर्मित होलीरूड ऐबी की तैल चित्रकारी है। इस चित्रकारी का आकार 211 × 256.3 वर्ग सेमी (83.1 × 100.9 वर्ग इंच) है और लिवरपूल, इंग्लैंड में वॉकर आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की गई है।[1] इस संग्राहलय ने इसे 1864 में प्राप्त किया।[2][3]

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

1990 के लगभग होलीरूड महल का दृश्य। ऐबी बायीं ओर स्थित है।

होलीरूड ऐबी, होलिरूड महल के निकट स्थित है जिसका निर्माण जेम्स चतुर्थ ने 1501 में करवाया था,[2] जो एडिनबरा, स्कॉटलैण्ड में स्थित है, जो ब्रिटेन की राजशाही का आधिकारिक निवास स्थान बन गया था।[4]

नाटकों के लिए मंच डिजाइनर का कार्य करने वाले डेगुए प्रकाश एवं छाया की विषमता तथा त्रिविम प्रदर्श से आकृष्ठ थे। हालाँकि यह ज्ञात नहीं है कि डेगुए व्यक्तिगत रूप से ऐबी में गये थे लेकिन 1824 के आसपास पेरिस में उन्होंने कई अन्य त्रिविम प्रदर्शों सहित होलीरूड ऐबी के त्रिविम प्रदर्श का निर्माण एवं प्रदर्शन किया था।[2] यह त्रिविम प्रदर्श माप में 70 फीट (21 मी॰) चौड़ा था।

डेगुए को वास्तविक-जीवन के खण्डहरों ने प्रभावित किया और उन्होंने होलीरूड एबी के खण्डहरों को प्रेरणास्रोत मानते हुए समान शीर्षक के साथ दो चित्रकारियाँ (पेंटिंग्स) की। डेगुए ऐबी खण्डहर के आन्तरिक में प्रकाश कैसे टकराता है, उसका अध्ययन करके, उसके त्रिविम प्रदर्श की नकल करने में सक्षम थे।[2]

वर्णन[संपादित करें]

इस चित्रकारी में एक चाँदनी रात को होलीरूड ऐबी के खंडहर को दिखाया गया है,[5] जो उस समय ऐबी के पर्यटकों के लिए लोकप्रिय आकर्षण (वास्तविक जीवन में) का केन्द्र था। खंडहर का दृष्टिकोण और पैमाना दीवारों को कैनवास पर उतारते समय थोड़ा परिवर्तित हो गया।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

ग्रन्थसूची

  • Clarke, Deborah (2010). The Palace of Holyroodhouse: Official Souvenir Guide. Royal Collection Publications. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-905686-01-8.

टिप्पणी
  1. "भाग ५". THE MIRROR OF LITERATURE, AMUSEMENT, AND INSTRUCTION. जे लिम्बर्ड, लंदन. 1825. मूल से 18 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अक्तूबर 2013.
  2. "'Ruins of Holyrood Chapel', by Louis Daguerre (1787-1851)". liverpoolmuseums.org.uk. मूल से 3 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जुलाई 2013.
  3. "Ruins of Holyrood Chapel" [रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल] (अंग्रेज़ी में). बीबीसी. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अक्टूबर 2013.
  4. चार्ल्स मैके (Charles Mackie) (1819). The history of the abbey, palace, and chapel-royal of Holyroodhouse (अंग्रेज़ी में). ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय. पृ॰ 27–28.
  5. Ritter, Peter (2 जुलाई 2003). "French Kissing the U.K.: The MIA's new painting show documents how French and British artists swapped style (if not spit). Isn't it romantic?". citypages.com. पृ॰ 2. मूल से 4 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 जुलाई 2013.