द प्रिंस ऑफ़ इजिप्ट
| द प्रिंस ऑफ़ इजिप्ट | |
|---|---|
पोस्टर |
|
| निर्देशक | सिमोन वेल्स ब्रेंडा चैपमैन स्टीव हिक्नर |
| निर्माता | पेनी फिन्कल्मैन कॉक्स सैंड्रा रेबिंस जेफ्री केटज़नबर्ग (एक्जीक्यूटिव निर्माता) |
| आवाज़ | वाल किल्मर राल्फ फिनिस मिशेल फीफर सैंड्रा बुलक जेफ़ गोल्डब्लूम पैट्रिक स्टीवर्ट डैनी ग्लोवर स्टीव मार्टिन मार्टिन शोर्ट जिम कमिंग्स ली टोकार जेन राब्सन |
| संगीतकार | स्टीफन श्वार्त्ज़ (गीत) हांस ज़िमर (ध्वनि) |
| संपादक | निक फ्लेचर |
| स्टूडियो | ड्रीमवर्क्स एनीमेशन |
| वितरक | ड्रीमवर्क्स (यूनिवर्सल पिक्चर्स के ज़रिए) |
| प्रदर्शन की तिथि(याँ) |
|
| कार्यावधि | 99 मिनट |
| देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| भाषा | अंग्रेज़ी/हिब्रू |
| लागत | $70 मिलियन[1] |
| कुल कारोबार | $218,613,188[1] |
द प्रिंस ऑफ़ इजिप्ट (अंग्रेज़ी: The Prince of Egypt) १९९८ में बनी अमेरिकी एनिमेटेड संगीत ड्रामा फ़िल्म है। यह ड्रीमवर्क्स द्वारा पारंपरिक तरीके से निर्मित पहली एनीमेशन फ़िल्म है। यह एक्सोडस की पुस्तर पर आधारित है व मोसेस के जीवन की कहानी बयां करती है जो इजिप्ट के एक राजकुमार से किस तरह इज़राइल के बच्चों को इजिप्ट से बाहर ले गया। फ़िल्म का निर्देशन ब्रेंडा चैपमैन, सिमोन वेल्स और स्टीव हिक्नर ने किया था। फ़िल्म में स्टीफन श्वार्त्ज़ द्वारा लिखित व हांस ज़िमर द्वारा ध्वनित गीत शामिल है। फ़िल्म में हॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं की आवाज़ शामिल है।
फ़िल्म को "व्हेन यु बिलीव" गीत के लिए १९९९ के अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ नया गीत और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि के लिए नामांकन मिला था। इसका पॉप संस्करण समारोह के दौरान व्हिटनी होस्टन और मारिया केरी ने गाया था।
फ़िल्म को सिनेमाघरों में १८ दिसंबर १९९८ को रिलीज़ किया गया था। इसने विश्व भर में $२१८,६१३,१८८ का व्यवसाय किया जिससे यह $१०० मिलियन का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी गैर-डिज़्नी फ़िल्म बन गई।
पात्र [संपादित करें]
- वाल किल्मर - मोसेस
- राल्फ फेनिस - रामसेस II
- मिशेल फीफर - जिपोराह
- सैंड्रा बुलक - मिरियम
- जेफ़ गोल्डब्लूम - एरोन
- पैट्रिक स्टीवर्ट - फराओ सेती I
- डैनी ग्लोवर - जेथ्रो
- हेलेन मिरिन - रानी तुया
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ 1.0 1.1 "Prince of Egypt (1998)". Box Office Mojo. http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=princeofegypt.htm. अभिगमन तिथि: 2009-02-25.