द डार्क नाईट राइसेस
| द डार्क नाईट राइसेस | |
|---|---|
पोस्टर |
|
| निर्देशक | क्रिस्टोफ़र नोलन |
| निर्माता | क्रिस्टोफर नोलन एमा थॉमस चार्ल्स रोवन |
| कहानी | डेविड एस. गोयर क्रिस्टोफर नोलन |
| सितारे | क्रिस्चन बेल मायकल केन गेरी ओल्डमन एन हैथवे टॉम हार्डी मारियोन कोटिलार्ड जोसफ़ गॉर्डन-लेविट मॉर्गन फ्रिमैन |
| संगीतकार | हांस ज़िमर |
| छायाकार | वाली फिस्टर |
| संपादक | लि स्मिथ |
| स्टूडियो | लिजेंड्री पिक्चर्स सिनकॉपी फ़िल्म्स डीसी कॉमिक्स |
| वितरक | वॉर्नर ब्रदर्स |
| प्रदर्शन की तिथि(याँ) |
|
| देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| भाषा | अंग्रेज़ी |
| लागत | $250 मिलियन |
| कुल कारोबार | $897,716,000 |
द डार्क नाईट राइसेस (अंग्रेज़ी: The Dark Knight Rises) २०१२ में बनी सुपरहीरो फ़िल्म है जिसका निर्देशन क्रिस्टोफ़र नोलन द्वारा किया गया है जिन्होंने इसका कथानक अपने भाई जोनाथन नोलन के साथ लिखा है व कहानी डेविड एस. गोयर द्वारा रची गई है। डीसी कॉमिक्स के पात्र बैटमैन पर बनी यह फ़िल्म नोलन की बैटमैन फ़िल्म शृंखला की तीसरी कड़ी है और बैटमैन बिगेन्स (२००५) व द डार्क नाईट (२००८) की अगली कड़ी है। द डार्क नाईट राईज़ेस इस शृंखला की आखरी कड़ी के तौर पर पेश की जाएगी. क्रिस्चन बेल, मायकल केन, गेरी ओल्डमैन, और मॉर्गन फ्रिमैन सभी पिछली फ़िल्मों के अपने पात्र पुनः निभाएँगे। फ़िल्म द डार्क नाईट की घटनाओं के आठ वर्ष बाद घटती है व सेलिना कायली और बेन के पात्र, जिन्हें टॉम हार्डी व एनी हैथवे निभाएँगे, को फ़िल्म में दो खलनायकों के रूप में प्रस्तुत करती है।
नोलन शुरुआत में इस शृंखला पर दूसरी बार लौटने के लिए राज़ी नहीं थे परन्तु अपने भाई जोनाथन व डेविड गोयर के साथ मिलकर कहानी का विकास करने के बाद उन्हें लगा की शृंखला को एक समाधानकारी अंत के साथ समाप्त किया जा सकता है। फ़िल्म की प्रेरणा बैटमैन कॉमिक्स नाईटफाल (१९९३), जिसमे बेन नाम के खलनायक को प्रस्तुत किया गया है; द डार्क नाईट रिटर्नस (१९८६) जिसमे बैटमैन दस साल बाद गौथम लौटता है; और नो मैंस लैंड (१९९९) जिसमे गौथम को कई गुट अपने हाथों में ले लेते है, से लि गई है।
फ़िल्म का चित्रीकरण कई स्थानों पर किया गया जिनमे भारत, लंदन, नॉटिंघम, ग्लास्ग्लो, न्यू योर्क, न्यू जर्सी और पीटर्सबर्ग शामिल है. नोलन ने आईमैक्स कैमरों का उपयोग दृश्यों की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए किया है। चित्रीकरण की समाप्ति के बाद वार्नर ब्रदर्स ने प्रचार अभियान की शुरुआत कई प्रचार वेबसाइटों के विकास से की व फ़िल्म का छः मिनट का ट्रेलर रिलीज़ किया। द डार्क नाईट राइसेस को अमेरिका, संयुक्त राजशाही व कनाडा में २० जुलाई २०१२ को रिलीज़ किया गया।
संक्षेप [संपादित करें]
द डार्क नाईट के आठ वर्ष पश्च्यात गौथम शहर में शांति का माहोल है। डेंट अधिनियम के तहत मिले अधिकारों से - जो मृत हार्वी डेंट से प्रभावित हो कर बनाए गए थे - गौथम शहर पुलिस डिपार्टमेंट ने लगभग शहर के सभी बड़े जुर्म खतम कर दिए है। बैटमैन गायब हो चूका है और ब्रुस वेन शहर से दूर ही रहना पसंद करता है। पुलिस कमिश्नर जेम्स गोर्डन डेंट के गुनाहों पर पर्दा डालने के कारण स्वयं को दोषी मानता है और एक भाषण में सच्चाई को काबुल कर अपना इस्तीफ़ा देने की तयारी करता है, परन्तु यह जानकर की शहर सच्चाई सुनने के लिए तैयार नहीं है, वह भाषण रोक देता है। गायब हुए एक नेता को ढूंढते वक्त गोर्डन को बेन बंदी बना लेता है। भाग निकलने के सफल प्रयास के दौरान गोर्डन को गोली लग जाती है और उसे अफसर जॉन ब्लेक बचा लेता है। इलाज के दौरान गोर्डन ब्लेक को डिटेक्टिव का ओहदा प्रदान करता है ताकि ब्लेक सीधा उससे संपर्क में रह सके।
वेन इंटरप्राइज़ेज का दिवाला निकलने की स्थिति उत्पन्न हो गई है जब ब्रुस ने बोर्ड की सदस्य मिरांडा टेट के साफ़ उर्जा प्रकल्प में पैसे लगाने का निर्णय किया, जिसके तहत फ्यूज़न उर्जा को उत्पन करने का प्रयास किया जाना था, और बाद में उसे यह जान कर बंद कर दिया की उसका उपयोग एक परमाणु हथियार के रूप में भी किया जा सकता है। ब्लेक -जिसे बैटमैन की असलियत पता चल चुकी है- और गोर्डन बैटमैन को वापस आने का आग्रह करते है परन्तु अल्फ्रेड पेनिवर्थ उसे ऐसा न करने की सलाह के बाद अपना इस्तीफ़ा दे देता है। बेन स्टॉक एक्स्चेंग पर हमला कर ब्रुस का दिवाला निकाल देता है, जिसे ब्रुस की उँगलियों के निशाँ बिल्ली के रूप में चोरी करने वाली सेलिना कायले चुरा कर देती है। स्टॉक एक्सचेंज के हमले की खबर ब्रुस टीवी पर देख लेता है और पुनः बैटमैन के रूप में बेन को रोकने वापस आ जाता है।
पात्र [संपादित करें]
- क्रिस्चन बेल - ब्रुस वेन/बैटमैन।
- मायकल केन - अल्फ्रेड पेनिवर्थ
- गेरी ओल्डमन - जेम्स गॉर्डन।
- मॉर्गन फ्रिमैन - लुशियस फॉक्स।
- एन हैथवे - सेलिना कायली।
- टॉम हार्डी - बेन।
- मारियोन कोटिलार्ड - मिरांडा टेट।
- जोसफ़ गॉर्डन-लेविट - जॉन ब्लेक।