दोदोमा
| दोदोमा नगर | |
| निर्देशांक: | |
|---|---|
| देश | |
| क्षेत्र | दोदोमा |
| सरकार | |
| - महापौर | फ़्रांसिस मज़ान्दा |
| क्षेत्रफल | |
| - भूमि | 2,576 km² (994.6 sq mi) |
| जनसंख्या (2002) | |
| - कुल | 3,24,347 |
| - घनत्व | 125.9/km2 (326.1/sq mi) |
दोदोमा (शाब्दिक अर्थ गोगो भाषा में "यह डूब गया है"), आधिकारिक तौर पर दोदोमा शहरी जिला, तंजानिया की राष्ट्रीय राजधानी, और दोदोमा क्षेत्र की राजधानी है। 2002 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 324347 है। दोदोमा को राष्ट्रीय राजधानी बनाने की योजना सन 1973 में बनाई गयी थी। तंजानिया की राष्ट्रीय असेंबली को फरवरी 1996 में दोदोमा ले जाया गया, लेकिन अभी भी कई सरकारी कार्यालय पिछली राष्ट्रीय राजधानी दार अस सलाम में ही हैं, जो कि तंज़ानिया की वाणिज्यिक राजधानी भी है।
[संपादित करें] भूगोल
पुरानी राजधानी दार अस सलाम से पश्चिम में 486-किलोमीटर (302 मील) की दूरी पर बसा दोदोमा शहर
निर्देशांक: , पर लगभग देश के मध्य में स्थित है। यह अरुशा के दक्षिण में, जो कि पूर्वी अफ्रीकी समाज का मुख्यालय है, से 441-किलोमीटर (274 मील) की दूरी पर स्थित है। इसका क्षेत्रफल 2,669-वर्ग-कि.मी. (1,031 वर्ग मील) है जिसमें से 625-वर्ग-कि.मी. (241 वर्ग मील) शहरी क्षेत्र है। दोदोमा, समुद्र तल से ११०० मी की ऊँचाई पर स्थित है। देश के लगभग मध्य में होने और यातायात की दृष्टि से देश के दूसरे भागों और पड़ोसी देशों से अच्छी तरह से जुड़ा होने के कारण दोदोमा को राजधानी के रूप में चुना गया था।
[संपादित करें] जनसांख्यिकी
157469 की कुल जनसंख्या में पुरुषों का अनुपात 48.5% जबकि महिलायों का 51.5% है। अनुमानत: परिवारों की कुल संख्या 74914 है जिसमें प्रति परिवार सदस्यों की औसत संख्या 4.3 है। रोमन कैथोलिक गिरिजा के अनुसार लगभग 19.2% लोग रोमन कैथोलिक हैं। सरकार का प्रशासनिक केन्द्र होने के नाते दोदोमा में विभिन्न जातीय समूह के लोग रहते हैं जिनमें स्थानीय जातीय समूह गोगो, रांगी, और सन्दावे शामिल हैं। अरब और भारतीय लोगों की एक बहुत छोटी आबादी भी यहां निवास करती है।[तथ्य वांछित]
