देशभक्ति का गीत (राष्ट्रगान उत्तर कोरिया)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
애국가
हिन्दी: देशभक्ति का गीत
ऍगुक्का
राष्ट्रीय जिसका राष्ट्रगान है  उत्तर कोरिया
बोल पक सेयोंग
संगीत किम वोन ग्युन
घोषित १९४७

ऍगुक्का (कोरियाई: देशभक्ति का गीत) उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान है। अपनी स्थापना से पूर्व दोनो कोरियाओं का राष्ट्रगान एक ही था, लेकिन उत्तर कोरिया ने १९४७ में वर्तमान गान को चुना। गान के बोल पाक से-यं ने लिखे और संगीतकार किम वन-ग्युन थे। उत्तर कोरिया के नागरिक इस गीत के पहले वाक्यांश "आछीमून पिन्नारा" (अर्थात - प्रातःकालीन सूर्य की किरणें) से प्रसिद्ध है।

राष्ट्रगान के बोल (कोरियाई में)[संपादित करें]

प्रथम छ्न्द
아침은 빛나라, 이 강산
은금에 자원도 가득한
삼천리 아름다운 내 조국
반만년 오랜 력사에
찬란한 문화로 자라난
슬기론 인민의 이 영광
몸과 맘 다 바쳐 이 조선
길이 받드세

द्वितीय छन्द
백두산 기상을 다 안고
근로의 정신은 깃들어
진리로 뭉쳐진 억센 뜻
온 세계 앞서 나가리
솟는 힘 노도도 내밀어
인민의 뜻으로 선 나라
한없이 부강하는 이 조선
길이 빛내세

हिन्दी लिप्यन्तरण[संपादित करें]

आछीमुन पिन्नारा ई कांसान्
उन्गूमे चावॉन्दो कादुखान्
साम्छाँल्ली आरुम्दाऊन नै जोगूक्
पान्मान्न्यॉन ओरेन् यॉक्साए
छाल्लानान् मून्ह्वारो चारानान्
सुल्गीरोन् इन्मीन्-यी ई यॉं-वां
मोम्ग्वा माम्दा पाच्यॉई चोसॉन्
किरी पात्तुसे।

पैक्तूसान् किसाङुल् दा आन्को
कुँल्लोई चॉंशिनुन कित्तुरो
चिँल्लीरो मूंछ्यॉजिन् ऑक्सेन तुत्
ओन् सेग्ये आप्सो नागारी
सोन्नुन् हिम् नोदोदो नैमीरो
इन्मीन्-यी त्तुसुरो सोन् नारा
हानॉप्शी पुगांहानुन ई चोसॉन्
किरी पिन्नैसे।।

हिन्दी अनुवाद[संपादित करें]

प्रथम छन्द
सुबह की शान्ति, चमकते सूरज की यह धरती सोने, चान्दी से भरी है,
तीन हजार मील, लम्बे इतिहास से भरा पड़ा है।
मेरा सुन्दर देश।
बुद्धिमान लोगों के पुण्य ने
इस पाँच हज़ार वर्ष पुरानी संस्कृति को उत्पन्न किया।
आओ अपना शरीर और मन सौंपे
इस कोरिया को सदैव समर्थन देने के लिए।

द्वितीय छन्द
बाइक्डू पर्वत को गले लगाएं,
परिश्रम के उत्साह का घर,
दृढ़ इच्छा, सत्य से ओतप्रोत,
समस्त सन्सार में जाएंगे।
लोगों की इच्छाओं से स्थाप्ति यह देश,
गरजते तूफ़ानों का प्रबलता से सामना करता है।
आओ हम सदैव इस कोरिया को गौरान्वित करें,
असीमित रूप से धनी और शक्तिशाली।

बाहरी कडियाँ[संपादित करें]