देवबन्दि
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
देवबन्दि
देवबन्दि उन मुसलमानो को कहा जाता है जो कुरान तथा शरीयत का कडाई से पालन करते हैं। देवबन्दि हनफी विचारधारा का ही दूसरा नाम है जो कि देवबन्दि दारुल उलूम देवबन्द (भारत) से प्रचारित हुई है जो विश्व में इस्लामी शिक्षा का दूसरा बड़ा केन्द्र है। देवबन्दि विशुद्ध इस्लामी विचारधारा है जो कर्मकान्ड-हीन है। ये इस्लाम के उस तरीके पर अमल करते हैं, जो अल्लाह के नबी हजरत मुहम्मद स० ले कर आये थे, तथा जिसे खुलफा-ए-राशिदीन (हजरत अबु बकर, हजरत उमर, हजरत उस्मान तथा हजरत अली), सहाबा-ए-कराम, ताबेईन ने अपनाया तथा प्रचार-प्रसार किया।