देवनहल्ली
| देवनहल्ली | |
| — village — | |
|
|
|
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
| देश | |
| राज्य | कर्नाटक |
| ज़िला | बंगलोर ग्रामीण |
| जनसंख्या | 23,190 (2001 के अनुसार [update]) |
देवनहल्ली (कन्नड़: ದೇವನಹಳ್ಳಿ ) जिसे पूर्व में देवनदोड्डी, देवनपुरा, या यूसुफ़ाबाद भी कहते थे दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित क्षेत्र है। यह शहर रआजधानी बंगलुरु से बाहर 30-किलोमीटर (19 मील) पर स्थित है। यहीं नवनिर्मित बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह विमानक्षेत्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा विमानक्षेत्र है। इसके पड़ोस में ही दो देवनहल्ली व्यापार पार्क भी निर्माणाधीन हैं जो हवाई-अड्डे से 400 एकड़s (1.6 कि.मी.२) दूरी पर हैं। साथ ही एक एयरोस्पेस पार्क, विज्ञान पार्क एवं एक १००० करोड़ वित्तीय नगर (फ़ाईनेन्शियल सिटी) भी प्रक्रिया में है। [1] एक नयी उपग्रहीय रिंग मार्ग सड़क शहर को दोड्डबल्लपुर से जोड़ेगी। इसके निकटवर्ती ही $२२ बिलियन, 12,000 एकड़s (49 कि.मी.२) का ब्याल आईटी निवेश क्षेत्र निर्माणाधीन है, जो भारत में सूचना प्रौद्योगिकी का सबसे बड़ा क्षेत्र होगा।[2] क्षेत्र में आगामी २ वर्षों में कुल अवसंरचना विकास अनुमानित $३० बिलियन से अधिक अपेक्षित है। क्षेत्र में महत्वपूर्ण वाणिज्यिक और आवासीय विकास के साथ, अचल संपत्ति में उच्च मांग में है[3][4]
विख्यात शासक टीपू सुल्तान का जन्म देवनहल्ली में ही १७५० में हुआ था।
संदर्भ [संपादित करें]
बाहरी सूत्र [संपादित करें]
- बंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र
- देवनहल्ली में मंदिर
- देवनहल्ली दुर्ग
- द हिन्दू टीपू सुल्तान के पिता हैदर अली की जन्मस्थली