दिल्ली नगर निगम
| दिल्ली नगर निगम (U) | |
| — city — | |
|
|
|
| निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें) | |
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
| देश | |
| केन्द्र शासित प्रदेश | दिल्ली |
| ज़िला | ९ जिले |
| आयुक्त | श्री.के.एस.मेहरा |
| जनसंख्या | ९८१७४३९ (2001 के अनुसार [update]) |
| आधिकारिक जालस्थल: www.mcdonline.gov.in | |
| दिल्ली नगर निगम का चिह्न | |
दिल्ली नगर निगम एक शहर व नगर निगम है, जो दिल्ली के कुल नौ जिलों में कार्यरत है।यह दिल्ली में कार्यरत तीन नगर पालिकाओं में से एक है। शेष दो हैं नई दिल्ली नगर पालिका और दिल्ली छावनी बोर्ड। दिल्ली नगर निगम विश्व की सबसे बड़ी नगर पालिका संगठन है, जो कि अनुमानित १३७.८० लाख नागरिकों को नागरिक सेवाएं प्रदान करती है। यह क्षेत्रफ़ल के हिसाब से भी मात्र टोक्यो से ही पीछे है।"[1] नगर निगम १३९७ वर्ग कि.मी. का क्षेत्र देखता है। निगम की स्थापना ७ अप्रैल, १९५८ को भारतीय संसद के अधिनियम के अंतर्गत्त की गई थी। तब से ये नगरपालक संस्था अपने संविधान और प्रकार्यों में नगर के नागरिकों हेतु सदा सक्रिय रही है। अधिनियम १९९३ में हुए संशोधन के बाद संस्था के संयोजन, प्रकार्यों, निगम के शासन एवं प्रशासन के मामलों में कई बदलाव आये थे।[1]
पूरा एम.सी.डी क्षेत्र १२ मंडलों में बंटा हुआ है। [2]:
अप्रैल २००७ के नगर पालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था। उन्हें कुल २७२ में से १६८ वार्ड में चुना गया था। तब दिल्ली]] की वर्तमान महापौर आरती मेहरा बनीं थीं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को मात्र ६४ वार्डों में ही चुना गया। शेष वार्डों में निर्दलीय व अन्य प्रत्याशि जीते। [3]
2001 के अनुसार [update] भारत जनगणना अनुसार[4], दिल्ली नगर निगम के अधीन कुल जनसंख्या ९८१७,४३९ है। इसमें से पुरुष संख्या ५५% एवं महिलाएं ४५% हैं। यहां की साक्षरता दर ७२% है, जो कि राष्ट्रीय औसत ५९.५% से कहीं ज्यादा है। यहां की १३% जनसंख्या छः वर्ष से नीचे है।
देखें
संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 दिल्ली नगर निगम- आधिकारिक जालस्थल- हमारे बारे में)
- ↑ दिल्ली नगर निगम: मंडल [1])
- ↑ BJP storms Town Hall, infighting breaks out in Congress- Hindustan Times
- ↑ "भारत की जनगणना २००१: २००१ की जनगणना के आँकड़े, महानगर, नगर और ग्राम सहित (अनंतिम)". भारतीय जनगणना आयोग. http://web.archive.org/web/20040616075334/www.censusindia.net/results/town.php?stad=A&state5=999. अभिगमन तिथि: 2007-09-03.