दीया खान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(दिया खान से अनुप्रेषित)
दीया खान
जन्म 7 अगस्त 1977[1][2]Edit this on Wikidata
ओस्लो Edit this on Wikidata
नागरिकता नॉर्वे Edit this on Wikidata
पेशा फ़िल्म निर्देशक, मानवाधिकार कार्यकर्ता, संगीतकार[3] Edit this on Wikidata
धर्म इस्लाम Edit this on Wikidata
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
http://deeyah.com/ Edit this on Wikidata


दीया खान पंजाबी / पख्तून वंश की एक नर्विज्न फ़िल्म निर्देशक और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। दिया महिलाओं के अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांति की मुखर समर्थक हैं।

२०१३ में दिया खान की निर्देशक और निर्माता के रूप में पहली फिल्म बाणाज़ ए लव स्टोरी (२०१२ ) ने सर्वश्रेष्ठ दस्तावेज़ी फिल्म होनी का पीबॉडी अवार्डौर और एमी अवार्ड जीता। दिया की दूसरी फिल्म जिहाद ए स्टोरी ऑफ़ अदर्स कोब्रिटेन का बाफ्टा, ग्रियर्सन और मोंटी करलो टैलीविज़न फेस्टिवल सर्वश्रेष्ठ दस्तावेज़ी फिल्म होने केलिए नामित किआ गया। वह फ्यूज मीडिया कंपनी की अध्यक्ष होने के अलावा सिस्टरहुड नामित पत्रिका की मुख्य संपादक भी हैं।

२०१६ में दिया को युनेस्को की कलात्मक स्वतंत्रता और रचनात्मकता वर्ग के लिये सदभावना राजदूत नियुक्त किआ गया। वह इस श्रेणी के लिए नामांकित होने वाले पहली व्यक्ति हे।

जीवनी[संपादित करें]

जन्म और वंश[संपादित करें]

दिया ने ७ अगस्त १९७७ को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में जन्म लिया। दिया नॉर्वेजीयन अभिनेता आदिल खान की बड़ी बहन हैं।

संगीत[संपादित करें]

दिया एक कलात्मक परिवार से सम्बन्ध रखती हैं। दिया के बचपन से उनके पिता नॉर्वे में सांस्कृतिक गतिविधियों की एक सर्जक की गई हैं। उन्हों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को नॉर्वे में लोकप्रिय बनाने के लिए बहुत अधिक काम क्या है। संगीत और कला में अपने पिता की गतिविधियों की वजह से दिया ने बचपन से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। दिया ने बहुत मेहनत की और जल्दी ही संगीत क्षेत्रों में उनका नाम पहचाना जाने लगा. दिया ने साढ़े सात साल की उम्र में नार्वेजियन टीवी पर "रघुपति राघव राजा राम" भजन गा कर अपने कैरियर की शुरुआत की. दिया पटियाला घराने के उस्ताद बड़े फ़तेह अली ख़ान और सारंगी वादक उस्ताद सुल्तान खान की शिष्य हैं।

संगीत कैरियर[संपादित करें]

१९९० में दिया ने पाकिस्तानी गायक उस्ताद बड़े फ़तेह अली ख़ान और नार्वे के विश्व प्रसिद्ध सैक्सोफोन वादक जान गार्बारेक के " रागा एंड सागा " नाम के संयुक्त एलबम पर एक अतिथि गायिका के गाया. १५ वर्ष की उम्र में नॉर्वे की सबसे बड़ी रिकार्ड कंपनी " शिर्केली कुल्तुर वेर्क्स्तेद " ने दिया को रिकॉर्ड बनाने के लिए साइन किया। और " I Alt Slags Lys " के नाम से उनका. यह एलबम पूर्वी और पश्चिमी संगीत का सुंदर संयोजन था और इसकी तैयारी में नॉर्वे के प्रसिद्ध संगीतकारों के अलावा पाकिस्तान के तबला वादक स्वर्गीय उस्ताद शौकत हुसैन खान और भारत के सारंगी वादक स्वर्गीय उस्ताद सुल्तान खान ने भाग लिया था।

दीया का दूसरा एलबम सितंबर १९९५ में " बी एम जी " (BMG) नाम की अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्डिंग कंपनी ने दिया के जन्म नाम दीपिका के तहत जारी किया। इस एलबम की तैयारी में नार्वेजियन संगीत निर्माता Tor Erik Hermansen , Tommy Tee और ब्रिटिश संगीत निर्माता Nick Sillitoe ने भाग लिया। इसके बाद दिया ब्रिटेन चली गईं.

ब्रिटेन में दिया का सिंग्ले " प्लान ऑफ़ माई ओन "(Plan of My Own) था जो ब्रिटेन के टीवी चैनल दी बॉक्स के टॉप ३० में पहले स्थान पर आया।

२००७ में दिया ने दो बार ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले पियानू वादक "बोब जमेस" (Bob James), प्रसिद्ध समूह " दी पुलिस " (The Police) के ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले गिटार वादक "अनद्य सुम्मेर्स" (Andy Summers) और नॉर्वे के तुरही वादक " नील्स पेट्टर मोल्वाएर " (Nils Petter Molvær) के सहयोग से "अत्रक्सिस " (Ataraxis) नाम क एलबम जारी किया।[8] यह एलबम भारतीय शास्त्रीय संगीत, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान के लोक संगीत और " इलेक्ट्रोनिका " का संयोजन था। इस प्रयोगिक एलबम को संगीत के क्षेत्रों में बहुत सराहना मिली.[9] कई कलाकारों, संगीतकारों और संगीत निर्माता ने दिया के संगीत से सहायता ली है और दिया के संगीत के छोटे टुकड़ों को अपने संगीत से संबंधित परियोजनाओं में इस्तेमाल किया है। इनमें नील्स पेट्टर मोल्वाएर, सेब तैलोर, नूवाल, बोने क्रुशेर, लीकूड स्त्रन्गेर, मसाला डोसा, मार्क स्मिथ, फुतिलिटी ओर्चेस्त्र, गुय चम्बेर्स, पुल ओकेंफोल्ड और काया प्रोजेक्ट के नाम शामिल हैं।

अब दिया ने व्यावहारिक रूप से संगीत छोड़ दिया है, उन्हों ने खुद मंच पर प्रदर्शन भी बंद कर दिया है। इस के बजाय वह खुद को मंच के पीछे रखते हुए कई परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। उनकी कोशिश है कि वह उन लोगों की आवाज़ बनें जिन्हें अपने व्यक्त का अवसर उपलब्ध नहीं है।

इस संबंध में दीया ने सबसे पहले २०१० में फ्रीमुज़ (FREEMUSE) के सहयोग से " लिस्सें तो दी बन्नेद "(Listen To The Banned) नाम के एलबम से उन गायकों को प्रस्तुत किया है, जिनकी आवाज़ को ख़ामोश कर दिया गया था।

इस संग्रहण में मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया के उन कलाकारों को प्रस्तुत किया गया है जो अपने देशों में प्रतिबंध का शिकार हैं, राज्य या गैर राज्य उत्पीड़न के कारण विदेशी देशों में शरण ले चुके हैं या जेलों के अंदर बंद पड़े हैं।[4] [5] इस एलबम ने जहां दिया को शोषण के शिकार कलाकारों के समर्थक के रूप में प्रस्तुत किया है, वहीं यह एलबम यूरोप के विश्व संगीत चार्ट पर कई महीनों तक छठे स्थान पर विराजमान रहा.[6]

२०१२ में दीया ने नॉर्डिक क्षेत्रों की महिलाओं के साथ नॉर्डिक वीमेन नामित रिकॉर्ड बनाया। २०१३ में दीया ने दो रिकार्ड बनाय, एक शास्त्री संगीत पर आधारित था, यहां उस्ताद शफीफ खान ने सितार बजाया था। दोसरा रिकार्ड ईरानी महिलाएं के साथ बनाया जिस का नाम ईरानियन वीमेन था।

सिस्टरहुड (Sisterhood)[संपादित करें]

२००७ में दिया ने अपनी फ्यूज़ नामित मीडिया और कला उत्पादन कंपनी के तहत सिस्टरहुड स्थापित किआ जिस का उद्देश्य पश्चिमी देशों में रहने वाले मुसलमान महिला कलाकारों और संगीतकारों को एक ऐसा मंच प्रदान करना था। जहाँ उनकी रचनात्मक और कलात्मक क्षमताओं को सुधार लाने और उसके व्यक्त करने केलिए अवसर उपलब्ध हूँ. लक्ष्य मुस्लिम।

२००८ में " सिस्टरहुड ऑनलाइन म्क्स टेप " जारी किया था। इस टेप में ब्रिटेन में रहने वाली, विभिन्न मुस्लिम देशों से संबंध रखने वाली महिला गायकों और कवियों ने भाग लिया।

२०१६ में सिस्टरहुड को एक मंच के बजाय एक ऑनलाइन पत्रिका का रूप दे दिया गया जहां दुनिया भर की मुस्लिम महिलाओं की आवाज को बढ़ावा देना था[7]

ऑनलाइन पत्रिका के रूप में शुरू होने के छह महीने के भीतर सिस्टरहुड को महिला समानता को उजागर करने के अलावा मुस्लिम महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करना के कारण २११६ का एशियाई मीडिया पुरस्कार दिए गया [8]


सम्मान[संपादित करें]

  • २०१८: दिया खान को अमरीका के शहर बोस्टन में उपस्थित एमर्सन कॉलेज ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी । [9]
  • २०१७: दिया खान को कला परिषद नार्वेजियन प्रशासन के सदस्य नियुक्त किया गया था। यह नियुक्ति अवधि चार वर्ष है (२०१८-२०२१).
  • २०१६: दिया खान को युनेस्को ने कलात्मक स्वतंत्रता और रचनात्मकता के लिए सद्भावना राजदूत नियुक्त किया। [10][11]वह न केवल पहली नार्वेजियन हैं जिन्हें यूनेस्को ने एक सद्भावना राजदूत नियुक्त किया बल्कि वह कलात्मक स्वतंत्रता और रचनात्मकता वर्ग की सब से पहले सदभावना राजदूत भी हैं। [12]
  • २०१६: दिया खान को उनकी कलात्मक उपलब्धियों के लिए टेलीनोर कल्चर अवार्ड प्राप्त हुआ। [13]
  • २०१६: दिया खान ने पीअर गिन्थ पुरस्कार प्राप्त किया जो उन व्यक्तियों या संस्थानों को दिया जाता है जिन्हों ने नॉर्वे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर किया है। [14]
  • २०१६: दिया खान को गुन्नार सोन्स्टेबिस मेमोरियल फंड का पुरस्कार दिया गया जिसे २०१५ में गुन्नार सोंनेस्टी की याद में स्थापित किया गया था। इस पुरस्कार का उद्देश्य उन व्यक्तियों या संगठनों का सम्मान करना है जो लोकतंत्र के मौलिक मूल्यों तथा देश की स्वतंत्रता और आजादी के साहसी रक्षक के रूप में आगे आते हैं। [15]
  • २०१५: नॉर्वे के कला और संस्कृति मंत्रालय ने जिहाद के बारे में उनकी वृत्तचित्र फिल्म के लिये मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया। [16]
  • २०१५: डेया को उनकी कला और सक्रियता के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को उजागर करने पर ओस्लो विश्वविद्यालय ने मानव अधिकार पुरस्कार दिया। [17]
  • २०१३: दीया को बाणाज़ महमोड के बारे में उनकी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय चालू अफेयर्स फिल्म की श्रेणी में एमी पुरस्कार मिला।
  • २०१३: २०१३: डेया को बाणाज़ महमोड के बारे में फिल्म के लिए पीबॉडी पुरस्कार मिला।
  • २०१२: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ के कारण नार्वेजियन पेन ने ओसिएट्ज़की पुरस्कार से सम्मानित किया।[18]
  • २००९: दीया को जिम्बाब्वे के नाटककार " कोंत म्हल्न्गा "(Cont Mhlanga), बेलारूस के " बेलारूस फ्री ठेअतरे " (Belarus Free Theatre) के साथ अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार " फ्रीदोम तो क्रेअते प्रिजे " (Freedom to Create Prize) से सम्मानित किया गया।[19]
  • १९९६: नॉर्वे के शाइब्लेर्स लगत ने दिया को विदेशी और नार्वेजियन संस्कृति के बीच संगीत से पुल और सहिष्णुता का माहौल बनाने की कोशिश पर पुरस्कार दिया। [20]

फिल्म निर्माण[संपादित करें]

दिया ने "बानाज़ ए लव स्टोरी" नामित दस्तावेजी फिल्म से अपने निर्देशक कैरियर की शुरुआत की। कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के अलावा ये फिल्म ब्रिटिश पुलिस को सम्मान हत्या के बारे में प्रशिक्षण देने के लिए इस्तेमाल की जा रही हे।

फिल्मोग्राफी[संपादित करें]

फिल्म
साल शीर्षक विवरण प्रकार
२०२० ट्रम्प के अमेरिका में मुसलमान
(Muslim In Trump’s America)
पीबॉडी अवार्ड जीता। [21] दस्तावेज़ी
गर्भपात पर अमेरिका का युद्ध
(America’s War On Abortion)
ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार जीता। [22] दस्तावेज़ी
२०१७ व्हाइट राइट:मीटिंग दी एनिमी
(White Right:Meeting The Enemy)
सामयिकी अफेयर्स श्रेणी में एमी पुरस्कार जीता [23]। पेस जाम (Peacejam) की जूरी का एक विशेष पुरस्कार जीता। [24] रॉयल टेलीविजन सोसाइटी से दस्तावेज़ी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निदेशक का पुरस्कार जीता[25]। सामयिकी अफेयर्स श्रेणी में रोरी पेक पुरस्कार जीता[26] डब्ल्यू एफ टीवी से बीबीसी समाचार और वास्तविक श्रेणी में पुरस्कार जीता [27]। सर्वश्रेष्ठ जांच श्रेणी के लिए एशियाई मीडिया पुरस्कार जीता[28]ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार के लिए नामित किआ गया। [29] ब्रॉडकास्टिंग श्रेणी में फ्रंटलाइन क्लब पुरस्कारों के लिए नामांकन [30]. दस्तावेज़ी
२०१६ इस्लाम'स नॉन बिलीवर्स
(Islam's Non-Believers)
एशियाई मीडिया पुरस्कार के लिए नामित किआ गया। [31] दस्तावेज़ी
२०१५ जिहाद ए स्टोरी ऑफ़ अदर्स
(Jihad: A Story of the Others)
न्यूयॉर्क अंतर्राष्ट्रीय स्वतंत्र फिल्म और वीडियो महोत्सव पुरस्कार जीता। नॉर्वेजियाई कला और संस्कृति मंत्रालय से इस फिल्म की वजा से मानवाधिकार पुरस्कार प्राप्त किया। [32] ग्रियर्सन पुरस्कार, [33] ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार [34] गोल्डन निम्फ पुरस्कार और क्रिएटिव विविधता नेटवर्क पुरस्कार के लिए नामित किआ गया [35] दस्तावेज़ी
२०१२ बाणाज़ ए लव स्टोरी
(Banaz a Love Story)
२०१३ की सर्वश्रेष्ठ दस्तावेज़ी फिल्म होनी का पीबॉडी अवार्ड जीता। २०१३ की सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेज़ी का एमी पुरस्कार जीता। बर्गन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह से २०१३ की सर्वश्रेष्ठ नार्वेजियन दस्तावेज़ी फिल्म का पुरस्कार जीता। ब्रिटेन की रॉयल टेलीविज़न सोसाइटी ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामित किआ। दस्तावेज़ी

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. इण्टरनेट मूवी डेटाबेस, IMDb अभिज्ञापक nm1821069, अभिगमन तिथि 18 जुलाई 2016Wikidata Q37312
  2. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  3. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  4. Howard Male (२०१०-१२-१२). "Album: Various artists, Listen to the Banned (Freemuse)". www.independent.co.uk. मूल से 19 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१०-१२-१२.
  5. Tracy McVeigh (२०१०-१२-०५). "Banned singers join together for an album of hope". www.guardian.co.uk. मूल से 15 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१०-१२-२८.
  6. "World Music Charts Europe". २०१०-०७-०१. मूल से 9 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१०-१२-२८.
  7. Victoria Craw (6 June 2016). "Emmy-award winning filmmaker Deeyah Khan launches online magazine Sister-hood aimed at giving Muslim women a voice". www.news.com.au. मूल से 6 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 April 2017.
  8. Umbreen (7 November 2016). "Sister-hood Wins Espoke Living Best Website Award". asianmediaawards.com. मूल से 9 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 April 2017.
  9. "POET LAUREATE BILLY COLLINS TO SPEAK AT EMERSON COMMENCEMENT". emerson.edu. 10 April 2018. मूल से 14 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 July 2018.
  10. UNESCO Press release (17 November 2016). "Filmmaker, music producer Deeyah Khan named UNESCO Goodwill Ambassador for artistic freedom and creativity". unesco.org. मूल से 18 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 September 2017.
  11. GOVERNMENT OF NORWAY, Press release (1 November 2016). "Deeyah Khan Becomes UN Ambassador". publicnow.com. मूल से 4 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 September 2017.
  12. Kadafi Zaman (1 November 2016). "Ble mobbet og truet ut av Norge – nå blir hun Norges første goodwill-ambassadør for FN". tv2.no. मूल से 9 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 September 2017.
  13. NTB (6 September 2016). "Deeyah Khan:Får kulturpris på en halv million". dagbladet.no. मूल से 9 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 September 2017.
  14. HARALD STANGHELLE (12 August 2016). "En flyktning med sin Peer Gynt". aftenposten.no. मूल से 18 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 September 2017.
  15. Paal Wergeland, Ida Creed (8 January 2016). "Sønstebys minnepris til Khan og Bakkevig". www.nrk.no. मूल से 16 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 September 2017.
  16. "Menneskerettspris til Deeyah Khan". www.nfi.no. 4 November 2015. मूल से 25 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 September 2017.
  17. "Art of Change Fellow Deeyah Khan is Awarded the University of Oslo's Human Rights Award". artofchange.is. 21 September 2015. मूल से 11 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 September 2017.
  18. "Congratulations Deeyah!". norskpen.no. 3 October 2013. मूल से 12 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 September 2017.
  19. "Muslim singer Deeyah wins Freedom Award". www.ethnicnow.com. २००८-१२-०१. मूल से 29 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१०-१२-२९.
  20. "Prisvinnere 1993 - 1998". scheibler.no. 12 September 1998. मूल से 18 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 September 2017.
  21. Film Buzz, Filmmakers (22 June 2021). "Deeyah Khan's MUSLIM IN TRUMP'S AMERICA Wins a Peabody Award!". www.wmm.com. अभिगमन तिथि 23 June 2021.
  22. NTB (6 June 2021). "Deeyah Khan vant Bafta-pris" (नॉर्वेजियाई में). www.dagbladet.no. अभिगमन तिथि 7 June 2021.
  23. "Ny Emmy-pris til Deeyah Khan – for filmen der hun møtte fienden" (नॉर्वेजियाई में). dagsavisen.no. 2 October 2018. मूल से 2 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 October 2018.
  24. NTB (22 June 2018). "Deeyah Khans høyreekstremist-dokumentar vant pris i Monte Carlo" (नॉर्वेजियाई में). www.medier24.no. मूल से 29 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 July 2018.
  25. RTS (26 November 2018). "Winners of the RTS Craft & Design Awards 2018 announced". rts.org.uk. मूल से 26 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 December 2018.
  26. Rory Peck Trust (1 November 2018). "WOMEN FREELANCERS TRIUMPH AT RORY PECK AWARDS 2018". rorypecktrust.org. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 December 2018.
  27. STEWART CLARKE (6 December 2018). "Phoebe Waller-Bridge, Rungano Nyoni Win Women in Film & TV U.K. Awards". variety.com. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 December 2018.
  28. Raj Baddhan (26 October 2018). "The Asian Media Awards 2018 were held on Thursday 25th October at the Hilton Manchester Deansgate". bizasialive.com. मूल से 27 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 October 2018.
  29. "CURRENT AFFAIRS". www.bafta.org. 4 April 2018. मूल से 5 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 July 2018.
  30. "Shortlist 2018". www.frontlineclub.com. 7 October 2018. मूल से 12 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 December 2018.
  31. "Asian Media Awards 2017 Finalists". asianmediaawards.com. 21 September 2017. मूल से 14 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 July 2018.
  32. Sveinung Stoveland (4 November 2015). "Deeyah Khan får menneskerettspris for modig film om religiøse krigere" (नॉर्वेजियाई में). www.dagbladet.no. मूल से 8 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 April 2017.
  33. NTB (29 July 2016). "Deeyah Khan nominert til prestisjetung britisk dokumentarpris for Jihad-film" (नॉर्वेजियाई में). www.medier24.com. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 April 2017.
  34. "Television in 2016- Television/ Current Affairs on 2016". www.bafta.org. 30 March 2016. मूल से 22 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 April 2017.
  35. Chris Curtis (22 May 2017). "Shortlist revealed for CDN Awards 2017". www.broadcastnow.co.uk. मूल से 11 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 December 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]