दिग्विजय सिंह (राजनीतिज्ञ)
दिग्विजय सिंह (जन्म: २८ फरवरी १९४७) एक भारतीय राजनेता, मध्यप्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है। वर्तमान में इस पार्टी में महासचिव के पद पर है।
शुरूआती जीवन [संपादित करें]
दिग्विजय सिंह का जन्म राघोगढ़ में सामंती परिवार में हुआ था। रघोगढ़, ग्वालियर राज्य के अधीन एक राज्य था।[1]
राजनैतिक जीवन [संपादित करें]
दिग्विजय ने प्राम्भिक शिक्षा डेली कॉलेज इंदौर से प्राप्त की। इसके बाद श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, इंदौर से ही इंजीनियरिंग कि डिग्री प्राप्त की। दिग्विजय सक्रिय राजनीति में १९७१ में आये, जब वह राघोगढ नगरपालिका अध्यक्ष बने। १९७७ में काँग्रेस टिकट पर चुनाव जीत कर रागोगढ़ विधान सभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य बने। १९७८-७९ में दिग्विजय को प्रदेश युवा काँग्रेस का महासचिव बनाया गया। १९८० में वापस रागोगढ़ से चुनाव जीतने के बाद दिग्विजय को अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री का पद दिया गया तथा बाद में कृषि विभाग दिया गया। १९८४, १९९२ में दिग्विजय को लोकसभा चुनाव में विजय मिली। १९९३ और १९९८ में इन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।[2]
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ http://books.google.co.in/books?id=D_v3Y7hns8QC&pg=PA150&lpg=PA150&dq=raghogarh+ruler+british&source=bl&ots=Kdr2FfpvtY&sig=O6Ek50beKpbrp5HMftchsI9nSt0&hl=en&ei=Yht8TuynKc_trQfyq8XUDw&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=3&ved=0CDAQ6AEwAg#v=onepage&q=raghogarh%20ruler%20british&f=false
- ↑ http://www.aicc.org.in/new/digvijaya-singh.php

